Hindi News » bilaspur-news » kalyan kala manch decorated sushil pundir parinda with kale baba januni blood donor honor

कल्याण कला मंच ने सुशील पुंडीर परिंदा को काले बाबा जनूनी रक्तदाता सम्मान से किया अलंकृत

Dalhousie Hulchul

डलहौज़ी हलचल (बिलासपुर) : कल्याण कला मंच द्वारा आयोजित मासिक विचार मंथन गोष्ठी का आयोजन बध्यात गांव के साकेत निवास में किया गया । जिसकी अध्यक्षता मंच के प्रधान सुरेंद्र सिंह मिन्हास व मंच संचालन  तृप्ता कौर मुसाफिर ने किया । मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत समिति सदस्य सुमन गर्ग शामिल रही । सर्वप्रथम काले बाबा व मां सरस्वती की पूजा अर्चना से कार्यक्रम की शुरूआत की गई । विगत माह हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा में अपने प्राण गंवा चुके सभी पवित्र आत्माओं की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया ।

कविता सिसोदिया के सुरीले कंठ से सरस्वती वंदना सुनाई गई । सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारी पंचायत समिति सदस्य सुमन गर्ग व मंच की विशिष्ट सदस्य सुषमा खजूरिया को सम्मानित किया गया । तदोपरांत मंच के प्रधान सुरेंद्र सिंह मिन्हास व कला मंच के वरिष्ठ सदस्यों ने सुशील पुंडीर परिंदा को काले बाबा जनूनी रक्तदाता सम्मान से अलंकृत किया । विचार मंथन गोष्ठी में शीला सिंह ने कृष्ण जन्माष्टमी के ऊपर पत्र वाचन किया । सभी सदस्यों ने पत्र वाचन की सराहना की। तत्पश्चात मंच द्वारा प्रस्तावित कहलूरी कविता संग्रह पुस्तक के प्रकाशन पर अंतिम चर्चा की गई ।

परिचर्चा में अमरनाथ धीमान ,  बुद्धि सिंह चंदेल , सुशील पुंडीर परिंदा , तृप्ता कौर , कविता सिसोदिया , शीला सिंह , सुषमा खजूरिया , जगदीश सहोता , लेफ्टिनेंट डॉ. जय महलवाल ने भाग लिया। मंच के मीडिया प्रभारी रविंद्र चंदेल कमल ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में उपरोक्त के अलावा , रिपन लाल गुप्ता , रामपाल डोगरा , जोगिंद्र महाजन ,  ललिता कश्यप , निरूपा शर्मा , राकेश मिन्हास  , सुरभि ,‌‌ चंद्रावती मिन्हास , नेहा , राजेश गर्ग , संतोष कुमारी , निर्मला देवी , शीला देवी शामिल रहे ‌।

Topics: रक्तदाता दिवस रक्तदाता समूह