Hindi News » crime-accident » kinnaur road accident news

Kinnaur Road Accident News :  किन्नौर में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो कैंपर गहरी खाई में गिरी; पांच लोगों की मौत

Dalhousie Hulchul

Kinnaur Road Accident News :  डलहौज़ी हलचल (रिकांगपियो):  हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में हुए एक बड़े  सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत का समाचार प्राप्त  हुआ है।

ये दर्दनाक हादसा बुधवार दोपहर को उस समय हुआ जब एक बोलेरो कैंपर में सवार होकर ये लोग रिकांगपिओ से शिरड़ी संपर्क मार्ग से सांगला की तरफ जा रहे थे।  

Kinnaur Road Accident News
Kinnaur Road Accident News

मिली जानकारी के मुताबिक़ पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा शुदारंग से लगभग पांच या छह किलोमीटर दूर हुआ । जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि सभी लोग शुदारंग स्थित महिंद्रा के शो रूम से बोलेरो कैंपर को लेकर सांगला की ओर जा रहे थे तभी बोलेरो अचानक शिल्टी सड़क संपर्क मार्ग पर सड़क से अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी । मृतकों की पहचान अरुण सिंह शौंग गाँव,अभिषेक नेगी, गाँव कल्पा, उपेंद्र सापनी गाँव, तनुज ख्वाँगी गाँव,समीर गांव बारंग के रूप में हुई है ।

Kinnaur Road Accident News
Kinnaur Road Accident News

 पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों के सहयोग से शवों को खाई से निकालकर रिकांगपिओ अस्पताल पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

Kinnaur Road Accident News
Kinnaur Road Accident News