skip to content

बकलोह – केन्द्रीय विद्यालय बकलोह छावनी में राष्ट्रीय एकता पर्व और कला उत्सव का आयोजन

Dalhousie Hulchul

डलहौज़ी हलचल (चंबा) : केन्द्रीय विद्यालय बकलोह छावनी में आज स्कूल स्तर पर राष्ट्रीय एकता पर्व और कला उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें तीन केन्द्रीय विद्यालयों ने भाग लिया जो कि इस प्रकार से है केन्द्रीय विद्यालय  बकलोह, केन्द्रीय विद्यालय  बनीखेत और केन्द्रीय विद्यालय चमेरा ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के फोटो के आगे मुख्यअतिथि केंद्रीय विद्यालय के चेयरमेन की धर्मपत्नी पुनीत बैंस के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उसके बाद मुख्यअतिथि को स्कूल के प्रधानाचार्य  अनिल कुमार के द्वारा बैच और स्मृति चिन्ह देकर स्मानित किया गया। सबसे पहले केन्द्रीय विद्यालय बकलोह के बच्चों द्वारा स्वागत गीत तथा स्वागत नृत्य की मनमोहक प्रस्तुती दी गई। उसके बाद सभी आये हुए गणमान्य व्यक्तिओं को स्मृति चिन्ह  देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आगे विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने मंच से सभी को संबोधित किया। उसके बाद विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे समूह नृत्य, समूह गायन, शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, शास्त्रीय संगीत, लोक संगीत, कला और इसी प्रकार की अन्य गतिविधियां शामिल थी जिसमे तीनों विद्यालय के बच्चों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता के समापन पर परिणाम की घोषणा की गई जिसमें केन्द्रीय विद्यालय बकलोह का परिणाम बहुत ही सराहनीय रहा,बहुत सारी गतिविधियों में विद्यालय प्रथम स्थान पर रहा। प्रथम स्थान पर आने वाले बच्चे अब संभागीय स्तर पर आगे जाएंगे। केन्द्रीय विद्यालय बकलोह में इस कार्यक्रम के सफल आयोजन का श्रेय वहॉं के प्रधानाचार्य और अध्यापकों को जाता है जिन्होंने ना सिर्फ बच्चों की तैयारी करवाई, दिन रात मेहनत करके कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी भी की। इसके लिए केन्द्रीय विद्यालय बकलोह के सभी शिक्षक और प्रधानाचार्य बधाई के पात्र हैं।।

अंत में मुख्याअतिथि के द्वारा कार्यक्रम में अब्बल आने वाले बच्चों को स्मानित किया उन्होंने कहा कि मुझे नही पता था कि बच्चे में इतना टैलेंट छुपा हुआ है। इस बार पहली बार उनको इतने अच्छे कार्यक्रम देखने को मिले जिस मे हिमाचल,पंजाबी जे एंड के, राजस्तानी,केरला गुजराती, के अलावा माता अनसूईया के कहानी के अलावा विश्व रैसलर खली के जीवन के झलक भी देखने को मिली। जो की बहुत की बहुत ही कवाली तारीफ थी। उन्होंने उज्जवल भविष्य के कामना करते हुए कहा कि आगे भी इसी तरह का कार्यक्रम की प्रस्तुति दे औऱ राष्ट्रीय स्तर पर खूब नाम कमाए।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।