skip to content

पियूष राज का नया शिव भक्ति गीत “लगे जयकारे” का डलहौज़ी में विमोचन

Dalhousie Hulchul
पियूष राज
Whats-App-Image-2025-02-24-at-16-46-29-3b3d3832

डलहौज़ी में धूमधाम से विमोचित हुआ ‘लगे जयकारे’

डलहौजी हलचल (डलहौज़ी)  : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध गायक और संगीतकार पियूष राज ने अपने नवीनतम शिव भक्ति गीत “लगे जयकारे” का भव्य विमोचन डलहौज़ी में हिमालयन गोट टैलेंट के मंच से किया। इस अवसर पर डलहौज़ी नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष मनोज चड्ढा, डलहौज़ी होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र पूरी, और कई प्रमुख गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

डलहौज़ी नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष मनोज चड्ढा ने पियूष राज को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मखमली आवाज श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देती है, और उनका यह नया भक्ति गीत एक और अद्भुत प्रस्तुति है।

शिव भक्ति और हिमालय की दिव्यता का अद्भुत मिश्रण

“लगे जयकारे” की सबसे बड़ी खासियत है इसका हिमालय की दिव्यता और पहाड़ी संस्कृति से जुड़ा होना। इस गीत के संगीतकार सुरेंद्र नेगी हैं और इसके भावपूर्ण बोल स्वयं पियूष राज ने लिखे हैं। गीत श्रोताओं को शिव भक्ति में डुबोने के साथ-साथ हिमाचल की अद्भुत वादियों और वहां की आध्यात्मिकता का एहसास कराता है।

प्रशंसकों के दिलों पर छाई पियूष राज की आवाज

गीत का निर्देशन जितेंद्र पंकज शर्मा ने किया है, और इसका छायांकन हित्तू फोटोग्राफी द्वारा किया गया है। संपादन के कार्य को अक्षय कुमार ने बखूबी निभाया, जिससे यह गीत और भी प्रभावशाली बन गया है।

पियूष राज के फैंस इस गीत का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। “लगे जयकारे” जल्द ही यूट्यूब, गाना, स्पॉटिफाई, और एप्पल म्यूजिक जैसे प्रमुख संगीत प्लेटफार्मों पर उपलब्ध होगा।

लोकप्रियता की राह पर पियूष राज

पियूष राज पहले से ही हिमाचल के संगीत प्रेमियों के बीच अपनी मधुर आवाज और लोक-संस्कृति पर आधारित गीतों के लिए मशहूर हैं। उनके लोकप्रिय गीतों में “राजा तेरे गोरखेयां ने,” “सांय-सांय मत कर राविए,” और “तेरियां महोबतां” शामिल हैं।

“लगे जयकारे” निश्चित रूप से उनके प्रशंसकों के दिलों में एक नई जगह बनाएगा और हिमाचल की आध्यात्मिकता और भक्ति की अनमोल धरोहर को और मजबूत करेगा।

यहाँ देखें विडिओ न्यूज़

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।