skip to content

Shimla News  :  मुख्यमंत्री ने कमला देवी के निधन पर जताया गहरा शोक

Dalhousie Hulchul
Shimla

Shimla News  : डलहौज़ी हलचल (Shimla) :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुमन भारती की माता कमला देवी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही  थीं  और आज  नाल्टी गांव में उनका निधन हो गया। वे 76 वर्ष की थीं।

मुख्यमंत्री ने कहा हमीरपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती जी की माता कमला देवी जी की लंबी बीमारी के बाद निधन की दुःखद सूचना मिली। सुमन भारती और उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की क्षमता प्रदान करें।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।