skip to content

तारादेवी मंदिर के पास लगाए गए 225 देवदार के पौधे

Dalhousie Hulchul
Whats-App-Image-2025-02-24-at-16-46-29-3b3d3832

डलहौज़ी हलचल (चंबा) : : पर्यावरण संरक्षण और हरित शिमला की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शोघी की एन.एस.एस. इकाई, मंदिर ट्रस्ट और एस.एम.सी. के सहयोग से तारादेवी मंदिर के पास देवदार के 225 पौधे लगाए गए।

एस.एम.सी. प्रधान चंदन शर्मा ने इस अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में एन.एस.एस. के 27 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इसके अलावा, पाठशाला की ओर से भवानी शर्मा, भारती ठाकुर, यशपाल ठाकुर, और लाइक राम जैसे शिक्षक भी इस मुहिम में शामिल हुए।

मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों, जिनमें पवन शर्मा, प्रमोद, प्रदीप, राजेश, अशोक शर्मा, मनीष, प्रवीण, गीता देवी, और सुरेंद्र वर्मा शामिल थे, ने भी इस अभियान में अपना सहयोग दिया। इस प्रयास का उद्देश्य पर्यावरण को संरक्षित करना और शिमला के हरे-भरे वातावरण को बनाए रखना है। देवदार के इन पौधों के रोपण से क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता में वृद्धि होगी और पर्यावरण को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।