skip to content

31 अगस्त 2023: राशिफल के मुताबिक जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

Published On:
Responsive 5-Image Slider
skip to content
Image 1 Image 2

मेष

आप जितनी मेहनत करेंगे उसका परिणाम आपको तुरन्त प्राप्त होगा। नये भावनात्मक रिश्तों की शुरुआत हो सकती है। आपको मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी। योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली परेशानी दूर होगी।

वृषभ

आपको अपने आत्मसम्मान की चिन्ता रहेगी। सन्तान के व्यवहार से आप सन्तुष्ट रहेंगे। रुका हुआ धन अवश्य वापस मिल सकता है। युवा अपने करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आज आप अपने काम का पूरी तरह से आनन्द नहीं ले पायेंगे। कुछ कमी व रिक्तता महसूस कर सकते हैं।

मिथुन

कार्यक्षेत्र में थोड़ी अनियमितता हो सकती है। पेट में गैस की समस्या हो सकती है। मसालेदार व तामसिक भोजन का सेवन न करें। हर विषय पर आपको राय देने से बचना चाहिये। घर में आज बिना बुलाये मेहमान आ सकते हैं। जल्दबाज़ी में आपके काम बिगड़ सकते हैं।

कर्क

आज सुबह आप किसी महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा कर सकते हैं। लेकिन आज आपको यात्रा करने से बचना चाहिये। थकान और बुखार जैसी परेशानी हो सकती है। कार्यस्थल पर आप काफी सक्रिय रहने वाले हैं। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

सिंह

आज आप धर्म-कर्म में काफी व्यस्त रहने वाले हैं। आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा। किन्तु आप अनावश्यक बातों को लेकर क्रुद्ध हो सकते हैं। अपना मन शान्त रखें व अच्छी संगत में रहें। चल-अचल सम्पत्ति के विवाद शान्त होंगे।

कन्या

व्यवसाय में बड़े अनुबन्ध मिलने की सम्भावना बन रही है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगाना चाहिये। आय की दृष्टि से दिन बहुत ही उत्तम है। विरोधियों के ऊपर आपका प्रभाव बढ़ेगा। जल का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें। सेहत की समस्या दूर होगी।

तुला

आज बच्चों के ऊपर आप नाराज हो सकते हैं। मन आज थोड़ा व्यथित रहेगा। आज प्रेमी जन से बहसबाजी हो सकती है। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। कमर दर्द की शिकायत हो सकती है। शेयर मार्केट में कार्य कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा।

वृश्चिक

परिजनों के लिये कुछ उपहार खरीद सकते हैं। जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है। आज महत्वपूर्ण मीटिंग आदि से बचें। कार्यक्षेत्र में लोगों से बहुत ज्यादा अपेक्षा न करें। अपनी इच्छानुसार कार्य होने से मन सन्तुष्ट रहेगा।

धनु

आज किसी को धोखा न दें। मन में कुछ नया और प्रयोगवादी करने की इच्छा होगी। रुके हुए बहुत से काम आसानी से हो जायेंगे। पिता के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। व्यापार में कुछ नया करने का विचार जन्म ले सकता है। बॉस आपके ऊपर कुछ ज्यादा निर्भर रहेंगे।

मकर

निजी जीवन में परेशानियों का अनुभव करेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी से मन की बातें शेयर कर सकते हैं। कारोबार को लेकर आप थोड़े तनाव में हो सकते हैं। नींद में बाधा उत्पन्न हो सकती है। योग और प्राणायाम को अपनी जीवनशैली का अंग बनायें।

कुंभ

रोजगार के नये अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जोश में आकर कोई गलत निर्णय न लें। सभी कार्य समय पर हो जायेंगे। शाम के समय आपको कुछ शुभ समाचार मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम परिणाम मिलेंगे। आपका मानसिक तनाव पहले से काफी कम होगा।

मीन

अपनी जीवनशैली में बदलाव न करें। दिन का शुरुआती भाग आपके लिये बेहद सुखद रहेगा। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। जीवनसाथी को लेकर थोड़ी चिन्ता रहेगी। दाम्पत्य सुख में कमी आ सकती है। खर्चों पर नियन्त्रण रखें।