skip to content

कार्रवाई: उना में राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने अवैध वस्तुओं पर लगाया ₹2,29,600 का जुर्माना

Dalhousie Hulchul
Whats-App-Image-2025-02-24-at-16-46-29-3b3d3832

डलहौज़ी हलचल (उना) : राज्य कर एवं आबकारी विभाग, जिला उना ने गगरेट क्षेत्र में हाल ही में किए गए विशेष अभियान के दौरान अवैध रूप से लाई जा रही वस्तुओं पर सख्त कार्रवाई की है। इस अभियान का नेतृत्व उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी, श्री विनोद सिंह डोगरा ने किया। विभागीय टीम ने गगरेट क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की, जिसमें बिना बिल के स्वर्ण आभूषण और अन्य वस्तुओं की तस्करी करते हुए दो बड़े मामले पकड़े गए।

132 ग्राम सोने के आभूषणों पर ₹59,360 का जुर्माना

पहले मामले में, विभागीय टीम ने बिना बिल के 132 ग्राम सोने के आभूषण पकड़े, जिनकी कुल कीमत ₹9,89,340 आंकी गई। नियमानुसार इस पर ₹59,360 का जुर्माना लगाया गया। इस निरीक्षण अभियान में नरेंद्र पतंजलि, ASTEO और बालकृष्ण, सहायक शामिल थे, जिन्होंने तस्करी के इस मामले को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

₹3,04,000 की बिना बिल की बीड़ी पर सख्त कार्रवाई

दूसरे मामले में, विभागीय टीम ने एक विशेष नाके पर ₹3,04,000 की बिना बिल की बीड़ी पकड़ी, जिस पर ₹1,70,240 का जुर्माना लगाया गया। इस टीम में श्रीमती रश्मि देवी, ASTEO, बालकृष्ण, सहायक और जितेंद्र सिंह, चालक ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन किया।

सख्त निगरानी और विभाग की सख्त चेतावनी

उपायुक्त विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि विभाग प्रदेश के बाहर से लाई जाने वाली वस्तुओं पर कड़ी नजर रख रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम के तहत ₹200 से अधिक मूल्य की वस्तुओं की बिक्री पर बिल अनिवार्य है, और ₹50,000 से अधिक मूल्य के सामान के परिवहन के लिए E-way बिल का होना अनिवार्य है।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।