skip to content

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने नैनीखड्ड में जल शक्ति विभाग के उप-मंडल कार्यालय का किया शुभारंभ

Dalhousie Hulchul
Whats-App-Image-2025-02-24-at-16-46-29-3b3d3832

डलहौजी हलचल (चंबा): भटियात विधानसभा क्षेत्र के नैनीखड्ड में जल शक्ति विभाग के नए उप-मंडल कार्यालय (डूंडियारा-बांग्ला) का उद्घाटन आज विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया द्वारा किया गया। उन्होंने स्थानीय जनता को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस कार्यालय के शुरू होने से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों को जल शक्ति विभाग से संबंधित सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी। यह कार्यालय न केवल विभागीय कार्यों को सुगम बनाएगा बल्कि क्षेत्र की विकास योजनाओं में भी तेजी लाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

राज्य सरकार की विकास योजनाओं पर जोर

श्री पठानिया ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार की विकास प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए बताया कि जल शक्ति विभाग ने भटियात क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन के लिए एक विशेष कार्य योजना तैयार की है। इस योजना के तहत वर्तमान वित्त वर्ष में जल शक्ति विभाग ने 55 परियोजनाओं पर 310 करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य रखा है। इसके अतिरिक्त, आगामी दो वर्षों में पेयजल, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण और मल निकासी योजनाओं पर 300 करोड़ रुपये खर्च करने का भी आकलन किया गया है।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

विकास कार्यों की उपलब्धियां

अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष से शुरू की गई 21 सड़क परियोजनाओं में से 11 परियोजनाएं इसी क्षेत्र से संबंधित हैं। साथ ही, जल शक्ति विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत 116 करोड़ रुपये का निवेश हो रहा है, जबकि 82 करोड़ रुपये की नई योजनाओं के प्रस्ताव भी तैयार किए गए हैं।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

स्थानीय समस्याओं का समाधान

कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता राजेश मोगरा ने कुलदीप सिंह पठानिया का स्वागत किया और क्षेत्र में चल रही विभागीय परियोजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

मंच पर उपस्थित गणमान्य

इस अवसर पर राज्य वन निगम के सदस्य निदेशक मंडल कृष्ण चंद, एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज, एसडीएम चुवाड़ी पारस अग्रवाल, लोक निर्माण विभाग से दिवाकर सिंह पठानिया, विद्युत विभाग से राजीव ठाकुर, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, अधिशासी अभियंता विद्युत पंकज राठौर, जल शक्ति विभाग से राकेश ठाकुर, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार, और भटियात कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी तरुण मल्होत्रा, राजीव कौशल, तथा स्थानीय ग्राम पंचायतों के उप प्रधान संजीव कुमार और जैसी राम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया
Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।