skip to content

चंबा – भाजपा के चंबा कांगड़ा प्रभारी राजीव भारद्वाज बोले भाजपा राजनीति ही नहीं राष्ट्रनीति भी करती है

Dalhousie Hulchul

डलहौज़ी हलचल (चंबा) : आज दोपहर बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता और  चंबा कांगड़ा प्रभारी राजीव भारद्वाज ने चंबा के सरोल में एक प्रैस वार्ता की। इस प्रैस वार्ता में जनजातीय क्षेत्र भरमौर के विधायक डॉक्टर जनक राज, डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डी एस ठाकुर  जिला अध्यक्ष धीरज नरियाल, नगर पालिका चंबा की अध्यक्ष नीलम नैयर के इलावा कई और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस मौके पर चंबा कांगड़ा प्रभारी राजीव भारद्वाज ने देश की आजादी में अपनी जान की कुर्बानी करने वाले शहीदों को याद करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीति ही नहीं करती है बल्कि राष्ट्रनीति भी करती है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने उन शहीदों को नमन और उनकी याद हमेशा बनी रही इसके लिए राजदान दिल्ली में एक अमृत वन बनेगा और यह वन शहीदों के प्रति डेडिकेट होगा। उन्होंने कहा कि पहली सितम्बर से लेकर 15  सितम्बर तक हमारी भारतीय जनता पार्टी के लोग प्रदेश के प्रत्येक घर घर में जाकर एक चुटकी मिट्टी को एक कलश में भरकर लायेंगे  और 15  सितंबर के दिन भारत के प्रधानमंत्री मोदी बॉर्डर से इस मिट्टी को लेंगे और दिल्ली में बनने वाले अमृत वन में यह मिट्टी उसका हिस्सा होगी।

ऐसा अनोखा कार्यक्रम भाजपा पूरे देश में चलाएगी।  चंबा कांगड़ा प्रभारी राजीव भारद्वाज ने इस प्रैस वार्ता में और क्या क्या कहा इस विडियो लिंक में देखें ।

https://youtu.be/r7Rn4FU3CwY

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।