skip to content

Chamba : चलो चम्बा रूरल फेस्ट से रिस्पांसिबस टूरिज्म को मिला बल

Dalhousie Hulchul
Chamba

Chamba : डलहौज़ी हलचल (Chamba) : चलो चम्बा अभियान के अंतर्गत चम्बा के चमीनू में चल रहे रूरल फेस्ट में आयोजित विभिन्न प्रकार की गतिविधियों ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

इस दौरान चंबा की संस्कृति के संरक्षण और जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लोगों से आवाहन किया गया। समापन समारोह में जिला पर्यटन अधिकारी राजीव मिश्रा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि, जिला भाषा अधिाकारी तुकेश शर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में लोक गायक जितेंद्र पंकज ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।

फेस्ट में संस्कृति व रिस्पांसिबल टूूरिज्म को बढ़ावा मिला। नोट ओन मैप संस्था के सह-संस्थापक मनुज शर्मा ने बताया कि फेस्ट को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य लोगों को चंबा (Chamba) की संस्कृति, खान पान, गीत-संगीत सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों के बारे में जागरूक करना रहा। यहां पहुंचने वाले लोगों के लिए सांस्कृतिक जागरूकता यात्रा निकाली गई। इस दौरान लोगों को संस्कृति के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही लोगों को स्वच्छता व ग्रामीण व्यवस्था पर भी जागरूक किया गया। वहीं, चमीनू में स्थित करीब 200 वर्ष पुरानी कोठी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Chamba
Chamba

रूरल फेस्ट के दौरान चंबा (Chamba) के मशहूर लोक गायक पीयूष राज सहित अन्य कलाकारों ने लोगों का जमकर मनोरंजन किया। फेस्ट में लोगों को पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ उठाने के साथ-साथ पारंपरिक खेल गतिविधियों, प्रदर्शनी, सेल, म्यूजिक सहित ग्रामीण जीवन के बारे में करीब से जाने का मौका मिला। महिला समूह की ओर से एचटूओ आनंदम मे चम्बा री डिस्कवर की ओर से फूड फेस्ट का आयोजन किया गया। फेस्ट में एक्ट संस्था का भी काफी सहयोग रहा। एक्ट संस्था की ओर से राजेश ने अहम भूमिका निभाई।

वहीं जिला पर्यटन अधिकारी राजीव मिश्रा ने कहा कि चमीनू में रूरल फेस्ट के पहले चरण का सफलतापूर्वक समापन किया गया। उन्होंने कहा कि यह चंबा की संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ जिम्मेदार पर्यटन की दिशा में एक बेहतरीन कदम है। इसका आने वाले समय में इस क्षेत्र में काफी लाभ मिलेगा।

ग्रामीण प्रदर्शनी में रूहानी, ज्योति, सकीना, मीना, अनुराधा, रिंकू, दिवेश, डा. रियाज, तन्विन्दर सिंह तथा राजेश की अहम भूमिका रही। जबकि, कलाकारों में पीयूष राज, पंकज जितेन्द्र शर्मा, सुरेश, मनूप, विकास, रितिका, संजू, शक्ति सूर्या, कमल तथा अरुण पूरी ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

Chamba
Chamba

वहीं, चमीनू सांस्कृतिक बाल समूह में तरुणा, काजल, अनामिका, अबु, राखी, खुशी, याशिका, मन्नत, आशीष, सुशील, हिमांशु, रूपाशी, कृष्णा, रोहित, सैफ अली तथा मसकिन की प्रस्तुतियों को भी खूब सराहना मिली।

फेस्ट के आयोजन में ग्राम समिति चमीनू से राजू, महिंदर, इंद्र सिंह व पप्पू, नोट ओन मैप मिस्टिक विलेज से अनूप, शंकर, अजय व रवि, चंबा रिडीस्कवर स्वयं सहयता समूह से  तन्विन्दर, अनूप, विकास, सुरेंद्र, बुद्धी सिंह व रिंकू, होलिस्टिक हिमालया से मोहम्मद रियाज व रिहान, पहचान स्वयं सहायता समूह व सामुदायिक महिला रसोई से ज्योति, सुमनी, रेणु, मीना, अनुराधा, संतोष व गुड्डो देवी, धौलापीर एडवेंचर से विपिन, अजय व रवि, युवक मंडल चडियारा से रफी, मीरा, आसिफ व रोशन, हिमालयन ओरचड हटस से प्रकाश धामी, विनायक, नवीन, कृष्णा व रुपाशी, चलो चंबा की ओर से अक्षय, म्यूजिक प्रबंधन- कपिल साउंड व शानू बैंड, नोट ओन मैप से मनुज शर्मा, लेख राज ने अहम भूमिका निभाई।

इसके अलावा पदम श्री विजय शर्मा, डॉ मोहिंदर सलारिया, डॉ विपिन राठौर जैसे गणमान्य व्यक्तियों का भी काफी सहयोग रहा।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।