skip to content

Chamba News : लूणा से खड़ामुख के बीच निर्माण कार्य के चलते यातायात रहेगा प्रतिबंधित, शेड्यूल जारी

Dalhousie Hulchul
Chamba
Whats-App-Image-2025-02-24-at-16-46-29-3b3d3832

Chamba News:  डलहौज़ी हलचल (Chamba) : जिला चंबा (Chamba) के जनजातिय क्षेत्र भरमौर उप मंडल के तहत एन एच लूना से खड़ामुख के बीच संपर्क मार्ग  कांधी से मिन्द्रा  तक संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है और कटाई के काम के दौरान, इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि चट्टानें लूना से खड़ामुख के बीच एनएच 154 ए की ओर अनियंत्रित रूप से लुढ़क सकती हैं।

लिहाजा जिला दंडा अधिकारी चम्बा अपूर्व देवगन ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 117 के निहित और इस संबंध में अधिसूचित  शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किए हैं कि    निर्माण कार्य को सुचारू रूप से सुनिश्चित करने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए 10 जनवरी  से 31 जनवरी 2024 तक सुबह 11.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे और दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे के दौरान वाहनों का यातायात जारी शेड्यूल के मुताबिक प्रतिबंधित रहे गा |

आदेश में उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है  कि आपातकालीन वाहनों और आवश्यक आपूर्ति वाहनों को चलने की अनुमति रहे गी और उक्त सड़क पर काम के दौरान जनहित के मामलों में कोई बाधा नहीं होगी।

 आदेश की  अनुपालना सुनिश्चित बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक चंबा व उप मंडल अधिकारी नागरिक भरमौर तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी निर्देशित किया है।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।