skip to content

प्रसिद्ध वादक मुसाफिर राम भारद्वाज का निधन, मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त

Dalhousie Hulchul

डलहौज़ी हलचल (चंबा): हिमाचल प्रदेश के सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षक, पद्मश्री से सम्मानित वादक मुसाफिर राम भारद्वाज का निधन हो गया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश के लिए एक बड़ी सांस्कृतिक क्षति बताया है।

मुसाफिर राम भारद्वाज, जो चंबा जिला के भरमौर उपमंडल के संचूई गांव के निवासी थे, पारंपरिक वाद्य यंत्र ‘पौण माता’ में अद्वितीय प्रतिभा रखते थे। वर्ष 2014 में उन्हें इस उत्कृष्ट कला के लिए भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। मुख्यमंत्री ने उनके निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी कला और प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत में उनके योगदान को हमेशा सम्मान और आदर से याद किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।