डलहौज़ी हलचल (Shimla) : हिमाचल प्रदेश (Himachal) में आई आपदा और भारी बारिश ने राज्य की लाइफलाइन कहलाने वाली सड़कों को भारी नुकसान पहुँचाया। सड़कें बंद होने से हिमाचल प्रदेश (Himachal) की गतिविधियों पर ब्रेक लग गया है। वहीं, जिस हिमाचल (Himachal) को पर्यटन राज्य माना जाता था वहां का पर्यटन उद्योग भी आपदा के चलते बहुत बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
वहीँ प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu) ने कहा कि हिमाचल अब पर्यटकों का स्वागत करने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश (Himachal) पर्यटकों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है और लोगों को पर्यटकों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।
मुख्यमंत्री ने पर्यटकों से हिमाचल प्रदेश (Himachal) आने की अपील की
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu) ने देश विदेश के पर्यटकों को हिमाचल प्रदेश (Himachal) में आने की अपील की है। उनका कहना था कि हिमाचल प्रदेश की सुंदर वादियां, पहाड़ियां और झरने हर किसी को मोहित करते हैं। इस बार मानसून के मौसम में भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण कई सड़कें बंद हो गईं. राज्य सरकार की कोशिशों से अब लगभग सभी सड़कें खुली हैं। ऐसे में हिमाचल प्रदेश अब पर्यटकों और आम लोगों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu) ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटकों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। हिमाचल प्रदेश (Himachal) के लोग पर्यटकों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं क्योंकि सड़कें खुल चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने एक विडियो सन्देश के माध्यम से पर्यटकों से हिमाचल जाने की अपील की है।
ज्ञात हो कि 24 जून को मानसून ने हिमाचल में दस्तक देने के साथ ही कहर बरपाना शुरू कर दिया। बाढ़ और भारी बारिश से राज्य को 8678 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, इस आपदा में अब तक 408 लोग मारे गए। जबकि कई सड़कें, पेयजल परियोजनाएं, बिजली लाइनें और पुल क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, आपदा के बाद हजारों लोग हिमाचल में फंस गए जिन्हें सरकार ने सुरक्षित निकाला।