डलहौज़ी हलचल (संगडाह) विजय आजाद : सिरमौर जिले के हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा मिलने के बावजूद प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति संशोधन कानून लागू न करने पर हाटी समुदाय में आक्रोश बढ़ता जा है। क्षेत्र के लोग इसके लिए स्थानीय विधायक और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान को जिम्मेदार मान रहे है। शिलाई में भाजयुमो ने उद्योग मंत्री के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली और उनके खिलाफ जम कर नारेबाजी की।
सिरमौर जिले के हाटी समुदाय को जनजातीय समुदाय दर्जा मिले 3 माह से अधिक समय हो गया है। मगर प्रदेश सरकार हाटी जनजातीय संशोधन कानून को लागू नहीं कर पाई है। ऐसे में गिरिपार में बसने वाले हाटी समुदाय के लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा है। क्षेत्र के लोग इसके लिए प्रदेश सरकार की गलत राजनीतिक मानसिकता को जिम्मेदार मान रहे हैं। हाटी विकास मंच ने हिमाचल सरकार को बिल लागू करने के लिए दीपावली तक की मोहलत दी है। मंच ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि दीपावली तक हाटी जनजातीय संशोधन कानून लागू नहीं हुआ तो क्षेत्र में बड़ा आंदोलन होगा।
उधर, शिलाई में भाजयुमो मंडल आक्रोश प्रकट करने के लिए हिमाचल सरकार व उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली। रैली में क्षेत्र के सैकड़ो भाजयुमो कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसके लिए स्थानीय विधायक एवं उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान को जिम्मेदार बताया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित लोगों का कहना है कि 04/08/2023 को महामहिम राष्ट्रपति जी के हस्ताक्षर के करने के बाद हाटीयों को जनजातीय संवैधानिक अधिकार की अधिसूचना जारी की गई है। लेकीन प्रदेश कांग्रेस सरकार ने अभी तक इसे लागू नही किया हैं। जनजातीय संशोधन कानून लागू न होने की वजह से क्षेत्र के युवाओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। जिसके लिए स्थानीय विधायक एवं उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि सरकार ने जल्द संशोधन कानून को लागू नहीं किया तो सरकार आंदोलन के लिए तैयार रहे।
शिलाई भाजपा और भाजयुमो नेताओं ने क्षेत्र को जनजातीय अधिकार दिलाने के लिए स्थानीय भाजपा नेताओं, प्रदेश भाजपा और केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया। जबकि यह नेता प्रदेश के कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे। शिलाई भाजपा मंडल अध्यक्ष इंद्र ठाकुर ने कहा की मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने हाटी समुदाय के भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। केंद्र सरकार और महामहिम राष्ट्रपति हस्ताक्षर के बाद अधिसूचना जारी होकर 4 महीने हो चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस सरकार व उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने जनजातीय कानून की फाइल को दबा रखा हैं। जिसमे गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय में आक्रोष है।
इंदर ठाकुर ने कहा अभी हम शान्ति पूर्ण तरीके से आन्दोलन कर रहे हैं अगर समय रहते कांग्रेस सरकार और मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने कानून को लागू नही करते तो आने वाले समय में और तेज उग्र आन्दोलन होगा।