skip to content

Ratha saptami 2024 : आज मनाई जा रही है  रथ सप्तमी, जानिये इस दिन का शुभ मुहूर्त और क्या है महत्व

Dalhousie Hulchul
Ratha saptami 2024
Whats-App-Image-2025-02-24-at-16-46-29-3b3d3832

Ratha saptami 2024 :  डलहौज़ी हलचल   : रथ सप्तमी का व्रत 16 फरवरी 2024, यानी आज , शुक्रवार को मनाया जा रहा है । हिन्दू धर्म के आनुयाइयों  का एक  मुख्य त्योहार है, रथ सप्तमी (Ratha saptami 2024) को सूर्य जयंती भी कहते हैं।

ये व्रत माघ की सप्तमी तिथि को किया जाता है। रथ सप्तमी को  सूर्य भगवान के जन्म स्वरूप भी माना जाता  है। इसलिए रथ सप्तमी को भगवान सूर्यदेव का जन्मदिन के रूप में भी मनाया जाता है। रथ सप्तमी वसंत की शुरुआत और कटाई के मौसम का प्रतीक माना जाता है।
भारतीय किसान इस पर्व को नए साल की शुभ शुरुआत मानते हैं। पौराणिक कहानी कहती है कि माघ मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी को सूर्य देव ने अपने रथ पर सवार होकर जगत को प्रकाशित करना शुरू किया। यही कारण है कि इस पर्व को रथ सप्तमी या सूर्य जयंती कहा जाता है।

क्या आप रथ सप्तमी का शुभ मुहूर्त जानते हैं?

हिन्दू पंचांग के अनुसार, 15 फरवरी 2024 को रथ सप्तमी (Ratha saptami 2024) का शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर आज  शुक्रवार 16 फरवरी 2024 की सुबह 8 बजकर 58 मिनट पर खत्म होगा। रथ सप्तमी का व्रत और शुभ स्नान तिथि के आधार पर किया जाएगा।

Ratha saptami 2024 पर इस तरह की पूजा करें


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य भगवान को रथ सप्तमी के दिन पूजा जाता है। आज के दिन गंगा स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल अर्घ्य देने से सभी बीमारियाँ दूर होती हैं। आज सुबह सबसे पहले स्नान करने के बाद भक्तों को सूर्य देव को नमस्कार करना चाहिए। घी का दीपक जलाकर लाल या पीले फूलों को अर्पित करें। माना जाता है कि आज के दिन भगवान सूर्यनारायण की पूजा करने से बल, बुद्धि और तेज मिलता है।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।