skip to content

धरोटा के संजीव कुमार (संज्जी) बने आल इंडिया आदिवासी कांग्रेस  चंबा के जिलाध्यक्ष

Published On:
Responsive 5-Image Slider
skip to content
Image 1 Image 2

डलहौज़ी हलचल (डलहौज़ी):  हिमाचल प्रदेश आदिवासी कांग्रेस द्वारा आल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाजी राव मोघे जी व हिमाचल प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवम विधायक लाहौल स्पीति रवि ठाकुर के दिशा निर्देशों के अनुसार हिमाचल प्रदेश के सात जिलों के जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां कर दी गई है। इसमें जिला चंबा से डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र के धरोटा गाँव से संजीव कुमार को जिला चंबा का अध्यक्ष बनाया गया है ।

इसके अतिरिक्त जिला सिरमौर से जगमोहन नेगी, जिला सोलन से नर्कित जांगमो , जिला कांगड़ा से पृथि करोटी ,लाहौल स्पीति से नितिन बोध, जिला शिमला ग्रामीण से आनंद प्रकाश नेगी, जिला किन्नौर से रिंगचीन एन बिष्ट और जिला चम्बा से संजीव कुमार व प्रदेश सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर जोगिंद्र पाल कपूर व स्टेट एक्जीक्यूटिव मेंबर देवेंद्र सिंह नेगी को बनाया गया है।

संजीव कुमार ने अपनी नियुक्ति के लिए आल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाजी राव मोघे ,प्रदेश कांग्रेस  कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह , मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू , उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवम विधायक लाहौल स्पीति रवि ठाकुर , हिमाचल प्रदेश आदिवासी कांग्रेस महासचिव महेश शर्मा , प्रदेश कार्यकारी सदस्य सुरेश ठाकुर , उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ललित ठाकुर पूर्व विधायक व् पूर्व मंत्री आशा कुमारी सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है  ।

उन्होंने कहा की लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए कमर कस ली है और जल्द ही ब्लॉक व बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा।