Hindi News » breaking-news » shimla pickup carrying laborers fell

Shimla News : सुन्नी में खाई में गिरी मजदूरों को ले जा रही पिकअप, 4 लोगों की मौत  

Dalhousie Hulchul

डलहौज़ी हलचल ( Shimla ) : आज सुबह शिमला (Shimla) के सुन्नी में हुए एक भयानक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को सुन्नी अस्पताल लाया गया जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद आगे इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला (Shimla) भेजा गया।  हादसा सुन्नी से 20 किलोमीटर दूर कड़ारघाट में हुआ। चारों मरने वाले जम्मू कश्मीर के ब्लटैंणू नाग के बताये जा रहे हैं । हादसे में घायल पांच अन्य लोग भी इसी गांव के निवासी हैं।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह कश्मीरी मजदूरों को एक पिकअप गाड़ी शिमला (Shimla) के कड़ारघाट से मंडी की ओर ले जा रही थी । इस दौरान सुबह 7 बजे सुन्नी को किंगल से जोड़ने वाले लिंक रोड पर कड़ारघाट के पास पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी । स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की  सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई में गिरी पिकअप से निकालकर सड़क पर लाई । यहां से सभी लोगों को सुन्नी अस्पताल भेजा गया। मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई थी , जबकि एक अन्य व्यक्ति  ने सुन्नी अस्पताल में आखिरी सांस ली।

मृतकों की पहचान पहचान फरीद दिदड़ (24 साल) पुत्र गुला दिदड़, गुलाम हसन (43 साल) पुत्र जलालू दीन, शबीर अहमद पुत्र बशीर अहमद और तालीब (23) पुत्र शफी के तौर पर हुई है। इस हादसे में पिकअप चालक रणजीत कंवर पुत्र प्रताप सिंह निवासी बसंतपुर सुन्नी, असलम चैची निवासी बैरी नाग अनंतनाग कश्मीर, तालीब हुसैन ब्लटैंणू नाग जम्मू कश्मीर, गुलजार ब्लटैंणू नाग जम्मू कश्मीर, आकाश कुमार निवासी काल मदरूस विकासनगर देहरादून उत्तराखंड, अजय ठाकुर निवासी देवी कांगू सुंदरनगर मंडी, मुस्ताक ब्लटैंणू नाग जम्मू कश्मीर​​​​​​​, मंजूर अहमद निवासी ब्लटैंणू नाग जम्मू कश्मीर को गंभीर चोटें आई हैं।

शवों का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Shimla
Shimla