डलहौज़ी हलचल (चंबा) : चंबा जिला के उपमंडल सलूणी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बाड़का के तवारी गांव के एक युवक का अमरीका में निधन हो गया है। तवारी गांव के पृथ्वी सिंह (32) पुत्र भरथु का अमरीका में सड़क हादसे में निधन हुआ है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि परिजनों मृतक पृथ्वी सिंह ने लगभग 5 वर्ष पहले अमरीका के वाशिंगटन की एक लड़की के साथ कान्ट्रैक्ट मैरिज की थी। उसके बाद वह उसके साथ वाशिंगटन में रह रहा था ।
शव को भारत लाने की परिजन कर रहे मांग
पृथ्वी सिंह का आकस्मिक निधन होने से उसके परिजन सदमे में हैं व पूरे तेलका क्षेत्र में मातम का माहौल है। बहरहाल पृथ्वी सिंह के परिजन व बाड़का पंचायत प्रधान प्रशासन से उसका शव घर लाने की मांग कर रहे हैं। ग्राम पंचायत बाड़का के प्रधान प्रह्लाद देवल ने कहा कि पृथ्वी सिंह की पत्नी से उनकी बात हुई। है, जिसमें उसने पृथ्वी सिंह की मृत्यु का कारण सड़क हादसा बताया है।
डलहौज़ी हलचल (चंबा) : चंबा जिला के उपमंडल सलूणी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बाड़का के तवारी गांव के एक युवक का अमरीका में निधन हो गया है। तवारी गांव के पृथ्वी सिंह (32) पुत्र भरथु का अमरीका में सड़क हादसे में निधन हुआ है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि परिजनों मृतक पृथ्वी सिंह ने लगभग 5 वर्ष पहले अमरीका के वाशिंगटन की एक लड़की के साथ कान्ट्रैक्ट मैरिज की थी। उसके बाद वह उसके साथ वाशिंगटन में रह रहा था ।शव को भारत लाने की परिजन कर रहे मांग
उधर, डी.सी. चम्बा अपूर्व देवगन ने बताया कि पृथ्वी सिंह की मौत की सूचना मिलने के पश्चात वाशिंगटन के प्रशासन व पुलिस प्रशासन से संपर्क साधा जा रहा है पर अभी तक मृत्यु के कारण का सही पता नहीं चल पाया है।