skip to content

हिमाचल प्रदेश से विजय कुमार राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित

Dalhousie Hulchul

डलहौज़ी हलचल (इंदौरा) :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोहटली के गणित के प्रवक्ता विजय कुमार डोगरा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया है। देशभर के 50 शिक्षकों में से हिमाचल प्रदेश से विजय कुमार डोगरा का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए हुआ था। विजय कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोहडू डाहकुलाड़ा व ठाकुरद्वारा में सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें इससे पहले अमेरिका सरकार फुल ब्राइट पुरस्कार से

सम्मानित कर चुकी है। विजय कुमार लंबे समय से गणित को आसान तरीके से पढ़ाने में जुटे हैं। कोरोना काल में इन्होंने विद्यार्थियों को गणित के आसान टिप्स देने के लिए मेहनत की थी। अलग तरीके से पढ़ाने की ललक का ही परिणाम है कि विजय ने यू ट्यूब पर 300 से अधिक वीडियो डाले हैं और इन्हें हजारों बच्चे फालो करते हैं।

पंचायत डमटाल के पूर्व प्रधान स्वर्गीय रमेश चंद के बेटे विजय कुमार को राष्ट्रीय अवार्ड मिलने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।