skip to content

देवामानल में सगड़ाह जोन के अंडर 19 छात्रा वर्ग खेल कूद प्रतियोगिता में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Dalhousie Hulchul
Whats-App-Image-2025-02-24-at-16-46-29-3b3d3832
डलहौज़ी हलचल (संगडाह) विजय आजाद : उप मंडल संगडाह के अंतर्गत  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवामानल में सगड़ाह जोन के अंडर 19 छात्रा वर्ग खेल कूद प्रतियोगिता के सांस्कृतिक कार्यक्रम  के मुख्य अतिथि हेम राज़ राजा भईया द्वारा किया गया। इस उपलक्ष पर स्कूल की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत हेम राज़ राजा भईया द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर की गई।

देवामानल प्रधानाचार्य प्रकाश चंद ठाकुर ने मुख्य अतिथि हेम राज़ राजा भईया का स्वागत किया व मोमेंटो और शॉल टोपी देकर सम्मानित किया गया। देवामानल स्कूल के प्रधानाचार्य प्रकाश चद ठाकुर ने हेम राज़ राजा भईया का शुभारंभ अवसर पर आने के लिए धन्यवाद किया ।

सांस्कृतिक

 हेमराज़ राजा भईया ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलों का बहुत महत्व है। इससे बच्चों का शारीरिक, बौद्धिक व मानसिक विकास होता है। वहीं खेलों के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धा, परीश्रम व आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने की सलाह दी ।

इस अवसर पर स्थानीय पंचायत के परिष्ठ नागरिक एवं पूर्व मे रहे पंचायत सिमित के अध्यक्ष विजय सिंह पुंडीर समाज सेवी जोगेन्दर पुंडीर,  उप प्रधान कपिल देव,पूर्व उप प्रधान विर्धन पुंडीर,पूर्व उप प्रधान अभिमन्यु पुडीर,,पंचायत सिमित के पूर्व, वार्ड सदस्य कपिल पुंडीर, समाज सेवी परिषित चौहान, राजन चौहान,विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व अन्य सदस्य  महिला मंडल,नव युवक मंडल सहित स्कूल स्टाफ और विभिन्न स्कूलों से आए शारीरिक अध्यापक मौजूद रहे।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।