skip to content

Chamba News  : कुमणी पुल के पास अन्यंत्रित होकर नाले में जा गिरा वाहन, दो लोगों की मौत

Dalhousie Hulchul
Chamba
Whats-App-Image-2025-02-24-at-16-46-29-3b3d3832

Chamba News  : डलहौज़ी हलचल (Chamba): भरमौर में वाहन दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु व दो घायल हो गए हैं। बलमुईं की ओर से हड़सर लौट रहा एक वाहन कुमणी पुल के पास अन्यंत्रित होकर नाले में गिर गया जिससे उसमें सवार दो लोगो की मृत्यु हो गई व दो अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान चालक राकेश कुमार पुत्र बद्री राम अश्वनी कुमार पुत्र बैहमी राम निवासी गांव हड़सर के रूप में हुई है । घायलों में अनिल कुमार गांव सेरी ग्राम पंचायत भरमौर को गम्भीर चोटें आने के कारण टांडा रेफऱ किया गया है। जबकि अश्वनी कुमार पुत्र रोशन लाल निवासी गांव हड़सर को हल्की चोटें आई हैं। इनका उपचार नागरिक अस्पताल भरमौर में चल रहा है। बताया जा रहा है कि रात करीब 8.30 बजे यह लोग बलमुईं की ओर से वापिस घर लौट रहे थे। कुमणी पुल के पास यह हादसा हो गया।

पुलिस ने सीआरपीसी धारा 279, 337 व 304 एआईटीसी के अंतर्गत मामला दर्ज कर छानबीन आरम्भ कर दी है। भरमौर अस्पताल में मृतकों का पोस्टमार्टम कर शवों को परिजनों को सोंप दिया जायेगा।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।