skip to content

Lieutenant General Upendra Dwivedi : लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने संभाला सेना उप-प्रमुख का पदभार

Dalhousie Hulchul
Lieutenant General Upendra Dwivedi
Whats-App-Image-2025-02-24-at-16-46-29-3b3d3832

Lieutenant General Upendra Dwivedi : डलहौज़ी हलचल (ब्यूरो)  : उपेन्द्र द्विवेदी ने लेफ्टिनेंट जनरल एम.वी. सुचिन्द्र कुमार से कार्यभार ग्रहण किया। जनरल एम.वी. सुचिन्द्र कुमार को उत्तरी कमान का जनरल-ऑफिसर-कमांडिंग नियुक्त किया गया है।

लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी (Lieutenant General Upendra Dwivedi) ने आज उप सेना प्रमुख का पदभार संभाल लिया। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल एम.वी. सुचिन्द्र कुमार से कार्यभार ग्रहण किया। जनरल एम.वी. सुचिन्द्र कुमार को उत्तरी कमान का जनरल-ऑफिसर-कमांडिंग नियुक्त किया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी (Lieutenant General Upendra Dwivedi) ने आज राष्ट्रीय समर स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्‍हें साउथ ब्लॉक के प्रांगण में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

Lieutenant General Upendra Dwivedi

लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी वर्ष 2022 से 2024 तक उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के पद पर कार्यरत थे।

मध्य प्रदेश में रीवा सैनिक स्कूल के पूर्व विद्याथी, लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को 1984 में 18 जम्मू-कश्मीर राइफल्स में नियुक्त किया गया था।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।