
बताते चले कि इस रैली का मुख्य मकसद चम्बा के महाराज राजा शाम सिंह की उन दूरदर्शी यादों को संजोए रखना है जिनको कि चम्बा के महाराज शाम सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान चम्बा रियासत में बसने वाले लोगों को अर्पित किया था।
भागुआ रंग में रंग चुके यह सभी छोटे बड़े राजपूत कल्याण सभा से है। आज चम्बा के ऐतिहासिक चामुंडा मंदिर में यह सभी चम्बा रियासत के महाराज राजा शाम सिंह की उन यादों को संजोने के प्रयास में जुटे हुए है जिनको की महाराज शाम सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान चम्बा में बनवाया था।
इस अवसर पर राजपूत कल्याण सभा के अध्यक्ष ने बताया कि आज का यह कार्यक्रम चम्बा के महाराज शाम सिंह जी के लिए समर्पित है। उन्होंने बताया कि महाराज की दूरदृष्टा थी उन्होंने अपनी रियासत में बसने वाले लोगों की खातिर कई ऐसे आयाम खड़े कर दिया जिसकी कोई कल्पना तक नही कर सकता था।
इस मौके पर चम्बा राज परिवार से पहुंची डलहौजी की विधायका आशा कुमारी ने इसको लेकर खुशी जलाते हुए कहा कि आज के इस मौके पर मुझे भी राजपूत सभा की और से न्योता मिला और मैं अपने राज परिवार की और से सम्मलित होने यहां पहुंची हूं।
उन्होंने कहा की हमे अपनी चम्बा की संस्कृति और इतिहास पर गर्व है। इस मौके पर जिला उपायुक्त डीसी राणा ने चामुंडा मंदिर के प्रांगण से निकली गई इस बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने चम्बा वासियों को बधाई देते हुए कहा कि राजस्व काल से चम्बा का इतिहास स्वर्णमयी रहा है और इसी इतिहास को जिंदा रखने के लिए राजपूत कल्याण सभा ने इस बाइक रैली का आयोजन किया ताकि उनके इतिहास को जन जन तक पहुंचाया जा सके।