पठानकोट-डलहौजी हाईवे पर कार खाई में गिरी, चम्बा का दंपती गंभीर घायल

पठानकोट-डलहौजी नेशनल हाईवे पर धारकलां के निआड़ी गांव के पास कार 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चम्बा के ककेरा निवासी दंपती गंभीर घायल हुए।
पठानकोट-डलहौजी हाईवे पर कार खाई में गिरी, चम्बा का दंपती गंभीर घायल

डलहौज़ी हलचल (पठानकोट)। पठानकोट-डलहौजी नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान ललित मोहन जिंदल और उनकी पत्नी सुनीता के रूप में हुई है। दोनों हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के ककेरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

एसएसएफ और स्थानीय लोगों ने चलाया बचाव अभियान

जानकारी के अनुसार हादसा कंडी क्षेत्र के धारकलां के गांव निआड़ी के पास हुआ। कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) की टीम मौके पर पहुंची।

एसएसएफ कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायल पति-पत्नी को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट पहुंचाया गया।

हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन