एंटीबायोटिक के गलत इस्तेमाल से बढ़ रहा रोगाणुरोधी प्रतिरोध: ऊना में जागरूकता कार्यक्रम
डलहौज़ी हलचल (ऊना)। एंटीबायोटिक दवाओं का अनावश्यक और अनुचित इस्तेमाल रोगाणुओं में दवाओं के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित होने का प्रमुख कारण बन रहा है। इसके चलते भविष्य में सामान्य संक्रमणों का उपचार करना भी मुश्किल हो सकता है। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विशाल ठाकुर ने बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के सभागार में विश्व रोगाणुरोधी प्रतिरोध जागरूकता सप्ताह के तहत आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान दी।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सूचना, शिक्षा एवं सम्प्रेषण प्रभाग की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा के दिशा-निर्देशानुसार इस जागरूकता सप्ताह का आयोजन 18 से 24 नवंबर तक किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला भर के स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
डॉक्टर की सलाह के बिना न लें एंटीबायोटिक
डॉ. विशाल ठाकुर ने कहा कि एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन केवल चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए। बिना डॉक्टर की सलाह के दवाएं लेना, निर्धारित अवधि पूरी होने से पहले दवा का कोर्स बंद करना और बची हुई दवाओं का दोबारा इस्तेमाल करना नुकसानदायक हो सकता है।
उन्होंने बताया कि एंटीबायोटिक दवाओं के गलत इस्तेमाल से रोगाणुओं में दवाओं के प्रति प्रतिरोध विकसित होने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में संक्रमण का इलाज पहले की तुलना में अधिक कठिन हो सकता है।

संक्रमण की रोकथाम और स्वच्छता के प्रति जागरूकता जरूरी
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों से एंटीबायोटिक दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग, संक्रमण की रोकथाम और व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति आम लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि रोगाणुरोधी प्रतिरोध (एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस) की समस्या पर नियंत्रण पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों के साथ-साथ आम लोगों की जागरूकता और जिम्मेदारी भी बेहद जरूरी है। एंटीबायोटिक दवाओं का सही इस्तेमाल वर्तमान और भावी पीढ़ियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी गगरेट डॉ. पंकज पराशर, खंड चिकित्सा अधिकारी अंब डॉ. राहुल कतना, खंड चिकित्सा अधिकारी हरोली डॉ. शिंगारा सिंह, खंड चिकित्सा अधिकारी थानाकलां डॉ. रमेश रत्तु, डब्ल्यूएचओ कंसल्टेंट डॉ. निकेत, जिला स्वास्थ्य चिकित्सक डॉ. चेतन मोदगिल, डॉ. कनिका, डॉ. पूजा, जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी गोपाल कृष्ण तथा
