राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में किए दर्शन

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने पत्नी बिंदु गुप्ता के साथ वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना की और देश की शांति, समृद्धि व खुशहाली की कामना की।
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में किए दर्शन
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए

डलहौज़ी हलचल (वृंदावन) । राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने बुधवार को अपनी धर्मपत्नी एवं लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता के साथ उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और देश में शांति, समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि वृंदावन भारत की समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत और आस्था का पवित्र केंद्र है। इस पावन धाम का दिव्य एवं आध्यात्मिक वातावरण श्रद्धालुओं को भारत की सनातन आध्यात्मिक परंपराओं से भावनात्मक रूप से जोड़ता है।

राज्यपाल ने देश में आपसी सद्भाव, एकता और निरंतर प्रगति की कामना करते हुए सभी के सुखमय एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।

विज्ञापन