चम्बा में निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिता, 52 विद्यार्थियों ने लिया भाग
डलहौज़ी हलचल (चम्बा)। विद्यार्थियों को मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को बचत भवन चम्बा में जिला स्तरीय निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भारतीय निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हिमाचल प्रदेश के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन कार्यालय चम्बा के सौजन्य से आयोजित इन प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से चयनित विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिताओं के समापन समारोह में कार्यवाहक उपायुक्त अमित मेहरा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान के महत्व, निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका समझने के लिए प्रेरित किया।

52 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 52 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें 27 विद्यार्थी प्रश्नोत्तरी तथा 25 विद्यार्थी निबंध लेखन प्रतियोगिता में शामिल हुए।
निबंध लेखन प्रतियोगिता के लिए ‘निर्वाचन में शुद्ध मतदाता सूची का महत्व’ और ‘मतदान का महत्व’ विषय निर्धारित किए गए थे। वहीं, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम), वीवीपैट, मतदान तथा मतगणना प्रक्रिया से संबंधित प्रश्न पूछे गए।
प्रथम 10-10 प्रतिभागियों को किया सम्मानित
प्रतियोगिताओं के परिणामों के आधार पर निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी, दोनों श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम 10-10 विद्यार्थियों को विजेता घोषित किया गया। कार्यवाहक उपायुक्त अमित मेहरा ने इन प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
चयनित विद्यार्थी आगामी राज्य
