चम्बा कॉलेज के छात्रों का 5-स्टार होटलों में जलवा! ITC और हॉलिडे इन जैसे बड़े ब्रांड्स में मिली शानदार प्लेसमेंट
डलहौज़ी हलचल | चम्बा
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय चंबा के वी. वॉक (V.Voc) पर्यटन और आतिथ्य (Tourism & Hospitality) विभाग तथा एडुब्रिज लर्निंग के संयुक्त प्रयासों से महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने देश के बड़े शहरों के नामी पांच सितारा होटलों में शानदार प्लेसमेंट (रोजगार) हासिल कर चंबा जिले का नाम रोशन किया है।
विद्यार्थियों की इस बड़ी सफलता पर राजकीय महाविद्यालय चम्बा के प्राचार्य डॉ. राकेश राठौर ने सभी चयनित छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
किन-किन छात्रों को कहाँ मिला रोजगार? (देखें पूरी सूची)
चंबा कॉलेज के होनहार विद्यार्थियों का चयन देश के नामी 5-स्टार होटल ब्रांड्स में हुआ है:
-
कंट्री इन होटल, अमृतसर: आरती शर्मा, यश और अभिषेक
-
हॉलिडे इन होटल, चंडीगढ़: नवीन और शिशु
-
क्लब महिंद्रा रिसॉर्ट, कंडाघाट: हिमानी और मुस्कान ठाकुर
-
वर्मा वर्मा रेस्टोरेंट चेन: अस्तित्व और तुषार
-
जिम कॉर्बेट वेलकम बाई ITC होटल (उत्तराखंड): रोहित और प्रिंस
-
ITC सिरमौर: विशाल
-
होटल वेलकम बाई ITC, चंडीगढ़: पंकज चौहान
हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में अवसरों की कमी नहीं, स्किल जरूरी: डॉ. राकेश राठौर
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राकेश राठौर ने कहा कि आने वाले समय में देश के आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में जॉब्स की कोई कमी नहीं है, बस युवाओं का स्किल्ड होना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया ‘स्किल मिशन’ युवाओं को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावसायिक प्रशिक्षण और AI व डेटा साइंस जैसी आधुनिक तकनीकों में निपुण बना रहा है, जिससे बेरोजगारी की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है।
प्रैक्टिकल एक्सपोज़र और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग से मिल रही ग्लोबल प्लेसमेंट
वी. वॉक विभाग के नोडल अधिकारी प्रो. डॉ. चमन सिंह ने बताया कि चंबा कॉलेज का व्यवसाय विभाग, करियर परामर्श एवं प्लेसमेंट सेल तथा एडुब्रिज लर्निंग मिलकर समय-समय पर प्रतिष्ठित कंपनियों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित करते हैं।
उन्होंने बताया कि वी. वॉक कोर्स छात्रों को केवल किताबी ज्ञान नहीं देता, बल्कि:
-
प्रैक्टिकल एक्सपोज़र और लाइव वर्किंग एनवायरनमेंट प्रदान करता है।
-
इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग के जरिए इंडस्ट्री की वास्तविक जरूरतों से रूबरू कराता है।
-
पर्सनालिटी डेवलपमेंट के जरिए छात्रों को इंटरनेशनल और नेशनल लेवल पर ग्लोबल प्लेसमेंट के योग्य बनाता है।
जीडीपी में 8% और कुल रोजगार में 10% योगदान दे रहा है टूरिज्म सेक्टर
वी. वॉक पर्यटन एवं आतिथ्य विभाग के अंतिम वर्ष के प्रशिक्षक कैलाश मन्हास ने बताया कि पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी उद्योग देश के विकास का एक मजबूत स्तंभ है। वर्तमान में यह सेक्टर देश के कुल रोजगार में लगभग 10% का योगदान दे रहा है और भारत की जीडीपी में इसकी हिस्सेदारी करीब 8 फीसदी है।
उन्होंने बताया कि रेडिसन होटल ग्रुप 2030 तक भारत में 300 नए होटल खोलने की योजना बना रहा है, जिससे होटलों की कुल संख्या 500 हो जाएगी। यदि सरकार पर्यटन और आतिथ्य उद्योग को इंफ्रास्ट्रक्चर का दर्जा देती है, तो इस क्षेत्र में करोड़ों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
