नौकरी का सुनहरा मौका: 70 पदों के लिए 23 जून को सीधा इंटरव्यू, युवाओं से आवेदन की अपील
डलहौज़ी हलचल | शिमला
डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड, बद्दी (जिला सोलन) द्वारा एस.एम.टी. ट्रेनी के 70 पदों को भरने के लिए 23 जून, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने दी।
15 जून का इंटरव्यू हुआ था स्थगित
उन्होंने बताया कि 15 जून, 2026 को प्रस्तावित कैंपस साक्षात्कार प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिया गया था। अब यह साक्षात्कार 23 जून को प्रातः 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय रामपुर बुशहर, जिला शिमला में आयोजित किया जाएगा।
सभी पात्रता शर्तें रहेंगी यथावत
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने बताया कि एस.एम.टी. ट्रेनी पदों के लिए पूर्व में निर्धारित सभी पात्रता शर्तें, योग्यता और मानदंड यथावत रहेंगे। पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर इंटरव्यू स्थल पर उपस्थित होना होगा।
अभ्यर्थी साथ लाएं ये जरूरी दस्तावेज
साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति का एक सेट, दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण प्रमाण पत्र, अद्यतन बायोडाटा, क्लिपबोर्ड तथा बॉल पेन साथ लाना होगा।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 88943-38771 और 82194-15673 पर संपर्क कर सकते हैं।
मशोबरा में आयोजित होगा कैंपस इंटरव्यू
डलहौज़ी हलचल | शिमला
क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा मैरीगोल्ड सरोवर पोर्टिको शिमला के लिए फ्रंट ऑफिस एसोसिएट और हाउसकीपिंग एसोसिएट के दो पदों पर भर्ती हेतु कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। यह इंटरव्यू 19 जून, 2026 को उप रोजगार कार्यालय मशोबरा में प्रातः 10 बजे से शुरू होगा।
19 से 45 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी ले सकते हैं भाग
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि इन पदों के लिए पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की आयु 19 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
12वीं, स्नातक और होटल मैनेजमेंट अभ्यर्थी पात्र
इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं, स्नातक अथवा होटल मैनेजमेंट निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को 15 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा।
रोजगार कार्यालय में पंजीकरण अनिवार्य
अधिकारी ने बताया कि उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना आवश्यक है। जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण नहीं है, वे eemis.hp.nic.in पोर्टल पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 92185-18610 पर संपर्क कर सकते हैं।
