कसौली उपमंडल में पशु मित्र भर्ती के लिए द्वितीय चरण की काउंसलिंग 18 जून को

पशु मित्र बनने का मौका! 18 जून को होगी काउंसलिंग, चयनित अभ्यर्थियों को बुलावा जारी
कसौली उपमंडल में पशु मित्र भर्ती के लिए द्वितीय चरण की काउंसलिंग 18 जून को

कसौली उपमंडल के पांच पशु चिकित्सा संस्थानों में रिक्त पदों पर होगी भर्ती

डलहौज़ी हलचल | सोलन

पशु मित्र नीति-2025 के अंतर्गत उपमंडल कसौली के अधीनस्थ विभिन्न पशु चिकित्सा संस्थानों में रिक्त पदों को भरने के लिए द्वितीय चरण की काउंसलिंग 18 जून, 2026 को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी पीएमईसी के सदस्य सचिव एवं वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी धर्मपुर ने दी।

18 जून को एसडीएम कार्यालय कसौली में होगी काउंसलिंग

उन्होंने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया 18 जून को प्रातः 11 बजे उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) कसौली के कार्यालय में आयोजित की जाएगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की प्रारंभिक जांच के बाद ‘पशु मित्र पॉलिसी-2025’ के प्रावधानों के अनुसार मेरिट के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

पांच पशु चिकित्सा संस्थानों के लिए होगी भर्ती

द्वितीय चरण की काउंसलिंग उप मंडलीय पशु चिकित्सालय धर्मपुर, पशु चिकित्सालय चण्डी, पशु चिकित्सालय जाबली, पशु औषधालय घड़सी तथा पशु औषधालय कण्डा में रिक्त पशु मित्र पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।

मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य

वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सभी पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर अपने सभी मूल दस्तावेजों सहित व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा। इनमें शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण-पत्र, श्रेणी एवं उप-श्रेणी प्रमाण-पत्र, चरित्र प्रमाण-पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज शामिल हैं।

चयनित अभ्यर्थियों को भेजी जा रही सूचना

उन्होंने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया की सूचना चयनित अभ्यर्थियों को पंजीकृत डाक, आधिकारिक बुलावा पत्र, दूरभाष तथा व्हाट्सएप के माध्यम से भेजी जा रही है, ताकि सभी पात्र उम्मीदवार समय पर प्रक्रिया में शामिल हो सकें।

अनुपस्थित रहने पर नहीं होगा दावा स्वीकार

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित न होने या मूल दस्तावेज प्रस्तुत न करने की स्थिति में संबंधित अभ्यर्थी की उम्मीदवारी पर विचार नहीं किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए करें संपर्क

काउंसलिंग प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष नंबर 94181-63577 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन