राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘शौर्यबोध’ काव्य-संग्रह का किया विमोचन
डलहौज़ी हलचल (शिमला): राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोकभवन में वरिष्ठ पत्रकार संजीव वर्मा द्वारा रचित काव्य-संग्रह ‘शौर्यबोध’ का विमोचन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने संजीव वर्मा को पुस्तक प्रकाशन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है और राष्ट्र भावना व सामाजिक चेतना को मजबूत बनाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
युवाओं में देशभक्ति की भावना को मिलेगा बढ़ावा
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आशा व्यक्त की कि ‘शौर्यबोध’ काव्य-संग्रह युवाओं में देशभक्ति, सकारात्मक चिंतन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करेगा।
उन्होंने कहा कि साहित्य केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा देने की प्रेरक शक्ति भी है।
सैनिकों के साहस और राष्ट्र प्रेम पर आधारित रचनाएं
‘शौर्यबोध’ काव्य-संग्रह में सैनिकों के साहस, राष्ट्र प्रेम, सामाजिक संवेदनाओं और आमजन से जुड़े विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
संग्रह की कविताएं पाठकों को संवेदनशील सोच और आत्ममंथन के लिए प्रेरित करती हैं।
साहित्य और समाज के रिश्ते पर जोर
राज्यपाल ने कहा कि साहित्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है।
