मंडी में कहर बनकर फटा बादल: घर तबाह, सड़कें बंद, लापता लोग और मलबे में दबे वाहन

डलहौज़ी हलचल (मंडी ) :मंडी ज़िले में मंगलवार तड़के बादल फटने की घटना ने तबाही मचा दी। जेल रोड क्षेत्र में दो शव बरामद हुए है, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि एक अभी भी लापता है। लगातार हो रही बारिश और भूस्खलनों ने जनजीवन पूरी तरह से ठप कर दिया है। […]

डलहौज़ी हलचल (मंडी ) :मंडी ज़िले में मंगलवार तड़के बादल फटने की घटना ने तबाही मचा दी। जेल रोड क्षेत्र में दो शव बरामद हुए है, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि एक अभी भी लापता है। लगातार हो रही बारिश और भूस्खलनों ने जनजीवन पूरी तरह से ठप कर दिया है।

rn

मंडी

rnrn

भारी नुकसान की खबरें, सड़कों पर मलबा

rn

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कई मकानों को नुकसान पहुँचा है। दर्जनों वाहन मलबे में दबे हुए हैं। टारना रोड पर दरारें देखी गई हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। कोटली, सुक्साल और समराहन क्षेत्रों में हालात बेहद खराब हैं। जोहड़ पुल के आगे सुक्साल की ओर मलबा आने से पैदल आवाजाही भी संभव नहीं है।

rnrn

राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, यातायात ठप

rn

पुलिस नियंत्रण कक्ष मंडी से प्राप्त जानकारी के अनुसार:

rnrn

    rn

  • rn

    राष्ट्रीय राजमार्ग-21 (मंडी-कुल्लू मार्ग) पर 4 मील, 9 मील (पंडोह के पास) और डवाड़ा (औट के पास) भारी भूस्खलन के चलते यातायात पूरी तरह बाधित है।

    rn

  • rn

  • rn

    राष्ट्रीय राजमार्ग-154 (मंडी-जोगिंद्रनगर मार्ग) पर लवांडी ब्रीज़ के पास भी भूस्खलन से मार्ग अवरुद्ध है।

    rn

  • rn

rn

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने बताया है कि लगातार बारिश के चलते मलबा हटाना संभव नहीं हो पा रहा है और मार्ग बारिश रुकने के बाद ही बहाल किया जा सकेगा।

rn

मंडी

rnrn

खड्ड-नाले उफान पर, गांवों में भूस्खलन

rn

रिपोर्ट के अनुसार, सेगलु गांव में भूस्खलन का मलबा एक घर में घुस गया, जिससे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना पड़ा। लगभग सभी आंतरिक सड़कें बंद हो चुकी हैं। सुबह 3 बजे से जारी मूसलधार बारिश ने गांव-गांव में हालात गंभीर बना दिए हैं।

rnrn

सचिवालय घेराव के लिए जा रहे किसान नेता फंसे

rn

शिमला सचिवालय घेराव के लिए रवाना हुए सीटू नेताओं का जत्था भी बारिश के कारण नारला और पधर के पास फंस गया है। कुछ कार्यकर्ता वापस लौट चुके हैं।

rn

मंडी

rn

विज्ञापन