मंडी जिले में उचित मूल्य की दुकानों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, 8 सितंबर अंतिम तिथि

मंडी जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 5 उचित मूल्य की दुकानें आबंटित होंगी। इच्छुक व्यक्ति 8 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
मंडी जिले में उचित मूल्य की दुकानों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, 8 सितंबर अंतिम तिथि

डलहौज़ी हलचल | मंडी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत मंडी जिला के विभिन्न क्षेत्रों में उचित मूल्य की दुकानें (Fair Price Shops) आबंटित की जानी हैं। इसके लिए इच्छुक व्यक्तियों और संस्थाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इन स्थानों पर खोली जाएंगी उचित मूल्य की दुकानें

जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार उचित मूल्य की दुकानें निम्न स्थानों पर खोली जानी हैं—

  • काओ, वार्ड नंबर-1, ग्राम पंचायत काओ, विकास खंड करसोग
  • जनील, वार्ड नंबर-5, ग्राम पंचायत जरल, विकास खंड सुंदरनगर
  • बलग, वार्ड नंबर-3, ग्राम पंचायत बलग, विकास खंड सुंदरनगर
  • खणी, वार्ड नंबर-3, ग्राम पंचायत खणी, विकास खंड बालीचौकी
  • लोहड़ा, वार्ड नंबर-1, ग्राम पंचायत भडवाहण, विकास खंड द्रंग

8 सितंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

इच्छुक व्यक्ति अथवा संस्थाएं 19 अगस्त से 8 सितंबर 2026 तक निर्धारित प्रपत्र पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए हिमाचल प्रदेश की ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

महत्वपूर्ण: निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद किसी भी आवेदन अथवा दस्तावेज को स्वीकार नहीं किया जाएगा। केवल ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे।

अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क

आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, मंडी के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

दूरभाष: 01905-222197
कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

विज्ञापन