शिमला  : प्रवासी पति-पत्नी की भूस्खलन की चपेट में आने से दबकर हुई  मौत

डलहौज़ी हलचल (शिमला) : शिमला के समीप बल्देयां के शोल गाँव में भूस्खलन के चलते  एक प्रवासी पति-पत्नी की दबने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही एसएचओ ढली, प्रभारी पीपी मशोबरा और पुलिस टीम मौके पर और  दोनों के शवों को मलबे से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।rnrnमिली जानकारी के अनुसार […]

डलहौज़ी हलचल (शिमला) : शिमला के समीप बल्देयां के शोल गाँव में भूस्खलन के चलते  एक प्रवासी पति-पत्नी की दबने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही एसएचओ ढली, प्रभारी पीपी मशोबरा और पुलिस टीम मौके पर और  दोनों के शवों को मलबे से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।rnrnमिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी मशोबरा के तहत सूचना मिली कि शोल गांव में कंस्ट्रक्शन साइट में काम कर रहा एक दंपति भूस्खलन के कारण दब गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पति-पत्नी के शव मलबे से बरामद कर किया ।rnrnमृतकों की पहचान 28 वर्षीय झालू औरांव  पुत्र रांघा औरांव निवासी गांव कैरागानी डाकघर तबेला तहसील चैनपुर जिला घुमला झारखंड और उसकी पत्नी 21 वर्षीय राजकुमारी देवी के तौर पर हुई है।rnrnउधर एसपी शिमला संजीव गांधी ने कहा कि मृतक दम्पति ठेकेदार हरिओम शर्मा के पास दिहाड़ी का कार्य करते थे। बरहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया  है।

विज्ञापन