Agniveer Recruitment : भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

n Agniveer Recruitment : डलहौज़ी हलचल  (शिमला):  भारतीय सेना में अग्निवीर स्कीम के तहत वर्ष 2024-25 के लिए हिमाचल प्रदेश के शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के युवाओं के लिए www.joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर पंजीकरण की प्रक्रिया 13 फरवरी 2024 से शुरू हो गयी है। nnnn जानकारी देते हुए भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल […]
n

Agniveer Recruitment : डलहौज़ी हलचल  (शिमला):  भारतीय सेना में अग्निवीर स्कीम के तहत वर्ष 2024-25 के लिए हिमाचल प्रदेश के शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के युवाओं के लिए www.joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर पंजीकरण की प्रक्रिया 13 फरवरी 2024 से शुरू हो गयी है।

nnnn

जानकारी देते हुए भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल पुष्विंदर कौर ने बताया कि सभी योग्य उम्मीदवारों को भारतीय सेना की विभागीय वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। पंजीकरण की प्रक्रिया 13 फरवरी 2024 से 22 मार्च 2024 तक जारी रहेगी।  उन्होंने बताया की अग्निपथ योजना (Agniveer Recruitment) में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की पात्रता तथा शर्तें www.joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

nnnn

उम्मीदवारों की सुविधा के लिए वेबसाइट में वीडियो लिंक हैं जिन्हें उम्मीदवार बदली हुई प्रक्रिया पंजीकरण कैसे करे और ऑनलाइन परीक्षा में कैसे उपस्थित हों समझने के लिए देख सकते है। अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट / स्टोरकीपर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन, अग्निवीर टेक्निकल के लिए ऑनलाइन परीक्षा 22 अप्रैल 2024 से विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आवेदन करते समय अपनी पसंद का केंद्र चुन सकते हैं।

nnnn

उन्होंने सेना भर्ती (Agniveer Recruitment) में भाग लेने के सभी इच्छुक उम्मीदवारों से आग्रह किया कि वे अपना पंजीकरण कराने से पहले सेना की वेबसाइट पर भर्ती के लिए पात्रता व अन्य शर्तों का अवलोकन अवश्य करें।

n
विज्ञापन