डलहौज़ी छावनी के पास एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT और पायलट की तत्परता से सुरक्षित हुई डिलीवरी
डलहौज़ी हलचल, चंबा, 25 जुलाई
डलहौज़ी छावनी क्षेत्र आज सुबह एक अद्भुत और भावुक पल का साक्षी बना, जब एक गर्भवती महिला ने 108 एंबुलेंस में ही एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। महिला को चंबा से डलहौज़ी नागरिक अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही अचानक प्रसव पीड़ा तेज हो गई और फिर जो हुआ, वह ईएमटी सुनील कुमार और पायलट देव राज की साहसिक सेवा भावना का परिचायक बन गया।
rnrn
सुबह 7:05 बजे जन्मा स्वस्थ शिशु, मां और बच्चा दोनों सुरक्षित
rn
जानकारी के अनुसार बीन व पत्नी राकेश कुमार, गांव परीहार, डाकघर धारड़ा, जिला चंबा निवासी महिला को सुबह 5:13 बजे एंबुलेंस द्वारा चंबा से डलहौज़ी अस्पताल ले जाया जा रहा था। जब एंबुलेंस डलहौज़ी छावनी के पास पहुंची, महिला को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। मौके की नज़ाकत को समझते हुए ईएमटी सुनील कुमार ने बिना देर किए डिलीवरी की प्रक्रिया को संभाल लिया।
rn
सुबह 7:05 बजे महिला ने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। मां और नवजात को तत्परता से डलहौज़ी नागरिक अस्पताल (CH Dalhousie) लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों की जांच कर उन्हें पूर्णतः सुरक्षित और स्थिर बताया।
rnrn
EMT और पायलट की मानवता और तत्परता की सराहना
rn
इस घटना ने 108 एंबुलेंस सेवा की संवेदनशीलता और कार्यकुशलता को एक बार फिर सिद्ध कर दिया है। स्थानीय लोगों, अस्पताल प्रशासन और नवजात के परिजनों ने ईएमटी सुनील कुमार और पायलट देव राज की सराहना करते हुए कहा कि उनकी त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ के चलते एक बड़ा संकट टल गया और एक नई ज़िंदगी सुरक्षित रूप से दुनिया में आ सकी।
