पीएम श्री केवी बकलोह में किशोरावस्था पर जागरूकता सत्र आयोजित
डलहौज़ी हलचल (चंबा) : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बकलोह में सोमवार को किशोरावस्था के दौरान बालिकाओं के समग्र विकास के उद्देश्य से ‘बालिका किशोरावस्था कार्यक्रम’ का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेना अस्पताल बकलोह की मेजर तेजस्विनी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं।rn
मेजर तेजस्विनी ने छात्राओं को किशोरावस्था में आने वाले शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक परिवर्तनों के बारे में सहज, सरल और प्रभावशाली तरीके से जानकारी दी। उन्होंने आत्मविश्वास, संयम, स्वस्थ आदतों और सकारात्मक दृष्टिकोण को अपनाने की महत्ता पर बल दिया।
rnrn
स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच पर जोर
rn
उन्होंने बताया कि इस संवेदनशील दौर में संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना आवश्यक है। उन्होंने किशोरियों को जीवन के प्रति सकारात्मक सोच रखने और चुनौतियों से डरने की बजाय उनसे सीखने की प्रेरणा दी।
rn
विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा,
rn
“किशोरावस्था जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण मोड़ होता है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और आत्मविश्वासी नागरिक बनने की दिशा में सशक्त आधार प्रदान करते हैं।”
rnrn
प्रश्नोत्तर सत्र बना आकर्षण का केंद्र
rn
कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खुलकर अपनी जिज्ञासाएं साझा कीं। उनकी सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली और संवादात्मक बना दिया।
rn
इस अवसर पर विद्यालय की सभी महिला शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। वहीँ इस कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षिका शैलजा कालिया ने किया।
