Bear Attack in Dalhousie : उघराल गांव में भालू के हमले से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, गांव में फैली दहशत

n डलहौज़ी हलचल (डलहौज़ी )  : डलहौजी (Dalhousie) के पास स्थित पुखरी पंचायत के उघराल गांव (Ughral Village) में सोमवार की शाम एक भयावह घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। गांव के निवासी और उघराल वार्ड के पंच, पवन कुमार, जो अपने परिवार और ग्रामीणों के बीच हमेशा हंसमुख और मददगार के […]
n

डलहौज़ी हलचल (डलहौज़ी )  : डलहौजी (Dalhousie) के पास स्थित पुखरी पंचायत के उघराल गांव (Ughral Village) में सोमवार की शाम एक भयावह घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। गांव के निवासी और उघराल वार्ड के पंच, पवन कुमार, जो अपने परिवार और ग्रामीणों के बीच हमेशा हंसमुख और मददगार के रूप में जाने जाते है , अपने जीवन के सबसे भयानक पल का सामना किया।

nnnn

गोशाला के पास हुआ हमला: पवन की हालत गंभीर (Serious Injury in Bear Attack)

nnnn

शाम का समय था, जब पवन कुमार अपनी पत्नी के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित गोशाला (Cowshed) की ओर जा रहे थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि वहां पहले से छिपा एक खतरनाक शिकारी (Wildlife Attack) उनकी घात में था। जैसे ही वे गोशाला के पास पहुंचे, अचानक एक विशाल भालू (Wild Bear) ने उन पर हमला कर दिया। पवन कुमार पर हुए इस हमले ने उनकी पत्नी को भयभीत कर दिया और उन्होंने तुरंत मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया।

nnnn

गांववासियों ने भालू के चंगुल से बचाया (Villagers Save Victim)

nnnn

पत्नी की चीख-पुकार सुनकर गांव के अन्य लोग और पवन के स्वजन वहां पहुंचे और किसी तरह भालू के चंगुल से पवन को मुक्त कराया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। भालू ने पवन के सिर, आंखों और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर घाव कर दिए थे। पवन की एक आंख को भालू ने नोच लिया, जिससे उनकी स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई।

nnnn

अस्पताल में इलाज जारी, गांव में दहशत का माहौल (Fear in Village)

nnnn

गंभीर हालत में पवन को तुरंत डलहौजी के नागरिक अस्पताल (Dalhousie Hospital) ले जाया गया, जहां उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधा दी गई और आगे के इलाज के लिए रेफर किया गया है । इस घटना के बाद उघराल गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है, और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।

nnnn

वन विभाग की त्वरित सहायता, ग्रामीणों की अपील (Forest Department Assistance)

nnnn

इस भयानक घटना की सूचना मिलते ही डलहौजी के वनमंडल अधिकारी रजनीश महाजन भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पवन के परिवार को दिलासा दिया और वन विभाग की ओर से 10,000 रुपये की फौरी सहायता राशि प्रदान की।

nnnn

गांववासियों में इस हमले (Bear Attack in Dalhousie) के बाद से सुरक्षा को लेकर भारी चिंता है। उन्होंने वन्यजीवों के हमलों से सुरक्षा के लिए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की अपील की है। उघराल गांव की इस दुखद घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है, और लोग अब प्रशासन से उम्मीद कर रहे हैं कि इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

n
विज्ञापन