भटियात मिनी प्रो कबड्डी 2025: समोट में दो दिन चलेगा दमदार दांव-पेच का खेल

डलहौज़ी हलचल (चंबा)  : शिव शक्ति यूथ क्लब हार की ओर से भव्य स्तर पर आयोजित की जा रही भटियात  मिनी प्रो कबड्डी चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 26 और 27 जुलाई 2025 को समोट के सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में किया जाएगा। यह टूर्नामेंट युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने और […]

डलहौज़ी हलचल (चंबा)  : शिव शक्ति यूथ क्लब हार की ओर से भव्य स्तर पर आयोजित की जा रही भटियात  मिनी प्रो कबड्डी चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 26 और 27 जुलाई 2025 को समोट के सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में किया जाएगा। यह टूर्नामेंट युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच देने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। टूर्नामेंट के दौरान बतौर मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। आयोजन को भारद्वाज मल्टीकंप्लेक्स, आर.के. फूड प्वाइंट और कोहली क्लोथ हाउस का प्रायोजन प्राप्त है।rn

इनामी राशि और पंजीकरण विवरण

rnदो दिवसीय प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹31,000 और उपविजेता टीम को ₹21,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही सर्वश्रेष्ठ रेडर और सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर को भी विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रति टीम ₹1000 की पंजीकरण राशि तय की गई है, जिसकी अंतिम तिथि 25 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। सभी मुकाबले मैट पर खेले जाएंगे और खिलाड़ियों के लिए खेल किट एवं कबड्डी शूज़ पहनना अनिवार्य होगा। निर्णायकों का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी माना जाएगा।rn

संपर्क सूत्र और आयोजन की खासियत

rnप्रतियोगिता से जुड़ी जानकारी व पंजीकरण के लिए इच्छुक टीमों को 70184-80501, 82197-56971 और 78075-25800 पर संपर्क करने का आग्रह किया गया है। आयोजक समिति का उद्देश्य न केवल कबड्डी को बढ़ावा देना है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को प्रतिस्पर्धी मंच प्रदान कर खेल के प्रति उनकी रुचि को मजबूती देना भी है। समोट में पहली बार हो रही इस स्तर की प्रतियोगिता से स्थानीय खेल संस्कृति को नया आयाम मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन