Bilaspur News: HRTC बस के नीचे आ जाने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत
n Bilaspur News : डलहौज़ी हलचल (बिलासपुर ) : बिलासपुर में सुबह सवेरे हुए एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई । हादसा उस समय हुआ जब व्यक्ति सरकाघाट से शिमला जा रही एचआरटीसी बस की चपेट में आ गया । हादसा बिलासपुर बस अड्डा के पास हुआ। nnnn जानकारी के अनुसार […]
Bilaspur News : डलहौज़ी हलचल (बिलासपुर ) : बिलासपुर में सुबह सवेरे हुए एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई । हादसा उस समय हुआ जब व्यक्ति सरकाघाट से शिमला जा रही एचआरटीसी बस की चपेट में आ गया । हादसा बिलासपुर बस अड्डा के पास हुआ।
nnnn
जानकारी के अनुसार बिलासपुर बस स्टैंड में एक युवक सब्जी लेने जा रहा था। इसी दौरान युवक अचानक सरकाघाट से शिमला के लिए जा रही एचआरटीसी बस की चपेट में आ गया जिस कारण उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय रघुवीर के रूप में हुई है।
nnnn
एसपी शिव राज चौधरी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।