कुल्लू :  कुल्लू ज़िला के आनी में न्यू बस स्टैंड के पास ताश के पत्तों की तरह गिरे भवन

n nnnnnn डलहौज़ी हलचल (कुल्लू) : कुल्लू जिले के आनी में भूस्खलन की जद में आने से  5 से अधिक संख्या में भवन ताश के पत्तों की तरह बिखर कर ढह गए हैं। आरंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे में अभी तक किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है, क्योंकि प्रशासन ने इन भवनों […]
n

nnnn
nhttps://youtu.be/LFYKWrHr0S0n
nnnn

डलहौज़ी हलचल (कुल्लू) : कुल्लू जिले के आनी में भूस्खलन की जद में आने से  5 से अधिक संख्या में भवन ताश के पत्तों की तरह बिखर कर ढह गए हैं। आरंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे में अभी तक किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है, क्योंकि प्रशासन ने इन भवनों को पहले ही खाली करवा दिया था। आनी बस स्टैंड के पास 2 से 3 और भवनों के गिरने का खतरा बना हुआ है।

nnnn

हादसा वीरवार को सुबह करीब 9:40 मिनट पर हुआ है। एक भवन में पहले कांगड़ा को-ऑपरेटिव बैंक और दूसरे भवन में SBI बैंक भी चल रहा था। इन्हें जुलाई महीने के भारी बारिश के बाद प्रशासन ने खतरे को भांपते हुए पहले ही खाली करवा दिया था। उस दौरान इनके नीचे की जमीन धंसनी शुरू हो गई थी।

nnnn

वहीं बिल्डिंगें ढहने के बाद आनी के लोग डर के साए में  हैं। खासकर जिनके मकान इस घटना स्थल के साथ बने हैं, वह अब नुकसान को लेकर ज्यादा चिंतिंत हैं।

nnnn

बता दें कि पहाड़ों पर इस बार बारिश में भारी तबाही मचा रखी है और इस तरह के दृश्य हिमाचल के अन्य इलाकों से भी लगातार सामने आ रही हैं।

n
विज्ञापन