Chamba : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ 10 फरवरी  को सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम में होंगे शामिल

n Chamba : डलहौज़ी हलचल (Chamba) भूषण गुरंग : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के लिए आज (सोमवार) देर  सांय सिहुन्ता पहुंचेंगे। उनके प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव हुआ है । nnnn विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री  हिमाचल प्रदेश ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में […]
n

Chamba : डलहौज़ी हलचल (Chamba) भूषण गुरंग : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के लिए आज (सोमवार) देर  सांय सिहुन्ता पहुंचेंगे। उनके प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव हुआ है ।

nnnn

विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री  हिमाचल प्रदेश ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में 10 फरवरी (शनिवार) को चंबा (Chamba) जिला के भटियात विधानसभा क्षेत्र के उप मंडलीय मुख्यालय चुवाड़ी में होने वाले  सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष शामिल होंगे ।

nnnn

उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष अपने प्रवास कार्यक्रम की निरंतरता में  6 फरवरी को ग्राम पंचायत अवांह के तहत लजेरा- सेल  सम्पर्क सड़क का शिलान्यास करेंगे तथा राजकीय माध्यमिक पाठशाला अवांह के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

nnnn

कुलदीप सिंह पठानिया 7 फरवरी को पंचायत भवन तथा पटवार वृत  खडेड़ा के भवन का  लोकार्पण  करने के साथ  खडेड़ा-ओहरा सम्पर्क सड़क  का शिलान्यास एवं मनोला से महोट सम्पर्क सड़क के विस्तार का शिलान्यास   करने के पश्चात राजकीय उच्च पाठशाला  खडेड़ा  के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि होंगे ।

nnnn

 8 फरवरी को वे  कटोरी (डोबाला डंगा) से छम्बर गांव तक सम्पर्क सड़क का शिलान्यास करेंगे तथा दोपहर बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मेल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य  अतिथि के रूप में भाग लेंगे ।

nnnn

इसी तरह 9 फरवरी को राजकीय उच्च पाठशाला मठोलु के चार अतिरिक्त कमरों का शिलान्यास करने के पश्चात विधानसभा अध्यक्ष स्कूल में आयोजित होने वाले वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि  होंगे।

nnnn

विधानसभा अध्यक्ष 11 फरवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थुलेल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि  भाग लेंगे  तथा दोपहर बाद वे शिमला के लिए रवाना होंगे।

n
विज्ञापन