चंबा: शुक्राली पुल से युवक ने चंद्रभागा नदी में लगाई छलांग, सर्च ऑपरेशन जारी

डलहौज़ी हलचल (पांगी) :  जनजातीय क्षेत्र पांगी में चंबा–किलाड़ मार्ग पर बने शुक्राली पुल से एक युवक ने चंद्रभागा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान 31 वर्षीय ओम प्रकाश पुत्र बलदेव, गांव चलुंज, डाकघर बैरागढ़, तहसील चुराह, जिला चंबा निवासी के रूप में हुई है।rn पुल पर मिले जूते, वाहन चालकों […]

डलहौज़ी हलचल (पांगी) :  जनजातीय क्षेत्र पांगी में चंबा–किलाड़ मार्ग पर बने शुक्राली पुल से एक युवक ने चंद्रभागा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान 31 वर्षीय ओम प्रकाश पुत्र बलदेव, गांव चलुंज, डाकघर बैरागढ़, तहसील चुराह, जिला चंबा निवासी के रूप में हुई है।rn

पुल पर मिले जूते, वाहन चालकों ने दी पुलिस को सूचना

rnगुरुवार देर शाम चंबा से पांगी की ओर जा रहे कुछ वाहन चालकों की नजर शुक्राली पुल पर पड़े एक जोड़ी जूतों पर पड़ी। उन्हें शक हुआ कि किसी व्यक्ति ने पुल से नदी में छलांग लगाई है। उन्होंने तुरंत पुलिस थाना पांगी को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।rn

लापता व्यक्ति निकला भेड़पालक, मानसिक स्थिति थी अस्थिर

rnजांच के दौरान यह सामने आया कि एक भेड़पालक व्यक्ति लापता है, जो अपने पशुओं के साथ पांगी की धारों में आया हुआ था। स्थानीय लोगों से बातचीत और मिले प्रमाणों के आधार पर लापता युवक की पहचान ओम प्रकाश के रूप में की गई। बताया गया कि वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।rn

पुलिस की पुष्टि, सर्च ऑपरेशन अब भी जारी

rnपुलिस थाना पांगी के प्रभारी जोगिंद्र सिंह जरियाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि जैसे ही सूचना मिली, पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई। फिलहाल चंद्रभागा नदी में युवक की तलाश जारी है और पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन लगातार चलाया जा रहा है।

विज्ञापन