Chamba News: पेड़ से चारा काट रहे व्यक्ति की करंट लगने से हुई मौत

n Chamba News: डलहौज़ी हलचल  (Chamba):  चंबा जिला के भटियात उपमंडल की टुंडी पंचायत में करंट लगने से एक व्यक्ति की दुखद मौत हो गई । मृतक की पहचान 57 वर्षीय गगन सिंह पुत्र थोलो राम निवासी गांव बाड़ी टुंडी के रूप में हुई है। nnnn मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को गगन अपनी भेड़-बकरियों […]
n

Chamba News: डलहौज़ी हलचल  (Chamba):  चंबा जिला के भटियात उपमंडल की टुंडी पंचायत में करंट लगने से एक व्यक्ति की दुखद मौत हो गई । मृतक की पहचान 57 वर्षीय गगन सिंह पुत्र थोलो राम निवासी गांव बाड़ी टुंडी के रूप में हुई है।

nnnn

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को गगन अपनी भेड़-बकरियों को चराने के लिए गांव के साथ लगते जंगल में गया था। इस दौरान दोपहर बाद अपनी भेड़-बकरियों के लिए पेड़ से चारा काट रहा था कि पेड़ की टहनी 33 केवी मुख्य लाइन के संपर्क में आ गई। गगन सिंह इसकी चपेट में आ गया और करंट लगने से मौके पर ही दम तोड़ दिया।

nnnn

उधर ग्राम पंचायत टुंडी के प्रधान पवन कुमार ने बताया कि घटना के बाद लाेग मौके पर पहुंचे लेकिन गगन सिंह बुरी तरह झुलस चुका था। जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों द्वारा उसके शव को समोट अस्पताल लाया गया। यहां पर शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचित किया गया।

nnnn

सीएचसी समोट में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी व 2 बेटे छोड़ गया है।

n
विज्ञापन