Chamba News  : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू  चुवाड़ी में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की करेंगे अध्यक्षता

n Chamba News   : डलहौज़ी हलचल  (Chamba) भूषण गुरंग :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भटियात विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी में शनिवार को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। प्रदेश सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम सरकार गांव के द्वार में लोगों की समस्याओं का निराकरण और समाधान सुनिश्चित बनाया जाएगा। nnnn उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल […]
n

Chamba News   : डलहौज़ी हलचल  (Chamba) भूषण गुरंग :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भटियात विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी में शनिवार को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। प्रदेश सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम सरकार गांव के द्वार में लोगों की समस्याओं का निराकरण और समाधान सुनिश्चित बनाया जाएगा।

nnnn

उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री  भटियात विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के दौरान  48 करोड़ 75 लाख की धन राशि के विकासात्मक कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि  प्रवास के दौरान   मुख्यमंत्री 3 करोड़ 37 लाख 76 हजार से निर्मित   विधानसभा क्षेत्र भटियात  के सरना, सलोह, चुलारी  और तहसील भटियात के साथ लगते गांव  के लिए जल जीवन मिशन के तहत उठाऊ जल आपूर्ति  योजना का तथा नाबार्ड के तहत अपर व  लोअर वडिंगी की उठाऊ जल आपूर्ति  योजना का लोकार्पण करेंगे।

nnnn

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री 45 करोड़ 38 लाख धन राशि   की विभिन्न योजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।

nnnn

इन योजनाओं की रखेंगे आधारशिला..

nnnn

भट्टियात  के  समोट और अन्य साथ लगते गांवों की ग्रेविटी वाटर सप्लाई स्कीम की  पाइप जल योजना व राजैन-सरोगा कुहल की री-मॉडलिंग और संवर्द्धन की आधारशिला रखेंगे । इसके साथ  जतरून,त्रिमठ और सलोह गांव में तथा ग्राम पंचायत सिहुंता के मोतला में बाढ़ सुरक्षा कार्य की लिए आधारशिला रखेंगे।

nnnn

चुवाड़ी कस्बे की जल आपूर्ति योजना के सुधारीकरण और संवर्धन की तथा शाहपुर सियुंता जोत चंबा मार्ग  के चुवाड़ी में कालीघार भूस्खलन आपदा की रोकथाम के लिए भूस्खलन शमन उपायों की आधारशिला रखेंगे व  प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के  तहत सिहुंता जोलना खास सड़क के उन्नयन के लिए आधारशिला रखेंगे।

nnnn

उपायुक्त चंबा (Chamba) ने बताया कि मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री चुवाड़ी हेलीपैड में दोपहर 12:00 बजे पहुंचेंगे और 3 :00 बजे शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।

n
विज्ञापन