चंबा जिला परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेखा देवी और उपाध्यक्ष लियाकत अली ने मुख्यमंत्री सुक्खू से की शिष्टाचार भेंट

चंबा जिला परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेखा देवी और उपाध्यक्ष लियाकत अली खान ने शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और विधायक नीरज नैय्यर भी उपस्थित रहे
चंबा जिला परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेखा देवी और उपाध्यक्ष लियाकत अली ने मुख्यमंत्री सुक्खू से की शिष्टाचार भेंट

डलहौज़ी हलचल | शिमला

चंबा जिला परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेखा देवी एवं उपाध्यक्ष लियाकत अली खान ने बुधवार को शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान जिला परिषद से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई।

विधानसभा अध्यक्ष और विधायक भी रहे उपस्थित

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया तथा चंबा विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीरज नैय्यर भी उपस्थित रहे।

मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें जनप्रतिनिधियों ने चंबा जिले के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार के सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

विज्ञापन