डलहौजी में स्वच्छता रैली: एसडीएम अनिल भारद्वाज ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

n डलहौज़ी हलचल (डलहौजी) : स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर परिषद डलहौजी द्वारा सोमवार को एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें डलहौजी के विभिन्न स्कूलों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस रैली को एसडीएम अनिल भारद्वाज ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। रैली का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति […]
n

डलहौज़ी हलचल (डलहौजी) : स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर परिषद डलहौजी द्वारा सोमवार को एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें डलहौजी के विभिन्न स्कूलों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस रैली को एसडीएम अनिल भारद्वाज ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। रैली का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और शहर को स्वच्छ बनाए रखने की दिशा में प्रेरित करना था।

nnnn
डलहौजी में स्वच्छता रैली
डलहौजी में स्वच्छता रैली
nnnn

रैली का आयोजन और भागीदारी

nnnn

रैली का शुभारंभ गांधी चौक से हुआ और यह गर्म सड़क से होते हुए सुभाष चौक पर संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में नगर परिषद डलहौजी के कर्मचारी, वार्ड पार्षद रेणुबाला, कनिष्ठ अभियंता संजीव शर्मा, हिलदारी संस्था के प्रतिनिधि अंकुश, और विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। डीपीएस, जीएनपीएस, सरकारी स्कूल और हिल टॉप स्कूल के विद्यार्थियों ने तख्तियों पर स्वच्छता संदेश लेकर जनमानस को स्वच्छता का महत्व समझाया।

nnnn
डलहौजी में स्वच्छता रैली
डलहौजी में स्वच्छता रैली
nnnn

नारे और जागरूकता संदेश

nnnn

रैली के दौरान विद्यार्थियों ने “स्वच्छ डलहौजी, सुंदर डलहौजी” और “स्वच्छता अपनाओ, बीमारियाँ भगाओ” जैसे नारों से शहर को गूंजा दिया। नगर परिषद के कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने राहगीरों से कचरे को सही स्थान पर डालने और प्लास्टिक के कम उपयोग का आह्वान किया।

nnnn

क्या कहते हैं एसडीएम अनिल भारद्वाज

nnnn

एसडीएम अनिल भारद्वाज ने कहा कि डलहौजी जैसे पर्यटन स्थल को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों को जन सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया और युवाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।

nnnn

यह रैली स्वच्छता के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का एक सफल प्रयास रहा, जिससे डलहौजी को एक स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल शहर बनाने में मदद मिलेगी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के बीच सफाई के प्रति जागरूकता पैदा करना और डलहौजी को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाए रखना था।

nnnn
डलहौजी में स्वच्छता रैली
डलहौजी में स्वच्छता रैली
n
विज्ञापन