मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी ईद-उल-जुहा की शुभकामनाएं, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश
ईद-उल-जुहा पर CM सुक्खू का प्रदेशवासियों को संदेश, बोले- मिलजुल कर बनाएं समृद्ध हिमाचल
डलहौज़ी हलचल (शिमला): मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu ने प्रदेशवासियों, विशेष तौर पर मुस्लिम समुदाय को ईद-उल-जुहा के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि ईद-उल-जुहा का पर्व समाज में भाईचारे, सद्भाव, एकता और आपसी सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यह पवित्र त्यौहार हमें प्रेम, सहयोग और मानवता के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवसर समाज में समावेशी और सामंजस्यपूर्ण वातावरण को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से राज्य की प्रगति, खुशहाली और समृद्धि के लिए मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान किया।
उन्होंने कामना की कि ईद-उल-जुहा का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
