मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में स्पोर्ट्स, फिटनेस एवं इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सपो-2026 का किया दौरा

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित स्पोर्ट्स, फिटनेस एवं इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सपो-2026 का दौरा किया।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में स्पोर्ट्स, फिटनेस एवं इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सपो-2026 का किया दौरा

डलहौज़ी हलचल | नई दिल्ली

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित स्पोर्ट्स, फिटनेस एवं इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सपो-2026 का दौरा किया। इस आयोजन का आयोजन टाइम्स ऑफ इंडिया समूह द्वारा किया गया था।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न राज्यों और औद्योगिक संस्थानों की ओर से लगाए गए पवेलियनों का अवलोकन किया और वहां मौजूद प्रतिनिधियों के साथ विस्तार से चर्चा भी की।

विभिन्न स्टॉलों का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का दौरा करते हुए खेल, फिटनेस और खेल अवसंरचना से जुड़ी नवीन तकनीकों और योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ विचारों का आदान-प्रदान भी किया।

खेल क्षेत्र को मिलेगा नया मंच

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन नीति-निर्माताओं, खिलाड़ियों, खेल प्रशासकों, उद्योगपतियों, उद्यमियों और निवेशकों को एक साझा मंच उपलब्ध कराते हैं।

उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास भारत के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और खेलों के क्षेत्र में नई संभावनाओं को जन्म देते हैं।

स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण पर दिया जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों से देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और स्वस्थ भारत के निर्माण की दिशा में नए अवसर उपलब्ध होंगे।

उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया समूह की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम खिलाड़ियों और निवेशकों के लिए लाभदायक साबित होंगे।

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, विधायक सुंदर सिंह ठाकुर और सांसद अनुराग शर्मा भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन